फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Ghazipur Encounter: Five animal smugglers arrested in the encounter, two shot in the leg

Ghazipur Encounter: मुठभेड़ में पांच पशु तस्कर गिरफ्तार, दो के पैर में लगी गोली; तमंचा व कारतूस बरामद

Wed, 15 Nov 2023 10:07 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर Published by: किरन रौतेला Updated Wed, 15 Nov 2023 10:07 AM IST
सार

नंदगंज थानाध्यक्ष को रात करीब दस बजे गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि बिहार के निवासी कुछ पशु तस्कर गुजरे वाले हैं। इस सूचना पर वह उच्चाधिकारियों को सूचित करते हुए देवकली तिराहे पर चेकिंग करने लगे।

विज्ञापन
Ghazipur Encounter: Five animal smugglers arrested in the encounter, two shot in the leg
Ghazipur Encounter - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नंदगंज थाना क्षेत्र के चकेरी के पास मंगलवार की रात पुलिस का पशु तस्करों से मुठभेड हो गई। इस दौरान दो पशु तस्करों के पैर में गोली लगी, जबकि तीन अन्य तस्कर भी पकड़े गए। सभी बिहार के निवानी हैं, जो पुलिस के स्टीकर और एक दल के लगे झंडे वाली स्कार्पियों से पशुओं को लादकर तस्करी कर रहे थे। एएसपी सिटी ज्ञानेंद्र प्रसाद के मुताबिक पकड़े गए बदमाशों के पास से एक स्कार्पियो में लदे तीन गोवंश बरामद किया है। इसके अलावा एक पल्सर मोटरसाइकिल,दो तमंचा व, 6 खोखा कारतूस .315 बोर भी बरामद किया गया है।  

विज्ञापन


नंदगंज थानाध्यक्ष को रात करीब दस बजे गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि बिहार के निवासी कुछ पशु तस्कर गुजरे वाले हैं। इस सूचना पर वह उच्चाधिकारियों को सूचित करते हुए देवकली तिराहे पर चेकिंग करने लगे। एएसपी सिटी ज्ञानेंद्र प्रसाद के मुताबिक इसी दौरान स्कार्पियों व मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति पुलिस को देख फायरिंग करते हुए भागन लगे। तराव की तरफ भाग रहे बदमाशों का पुलिस ने पीछा करने लगी, इतने में थानाध्यक्ष रामपुरमांझा व स्वाट टीम भी आ गई और घेराबंदी कर ली। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस पर फिर फायरिंग झोंक दी और चकेरी की तरफ भागने लगे, लेकिन पुलिस की जवाबी कार्रवाई के दौरान दो बदमाशों के पैर में गोली लगी, जबकि तीन को घेराबंदी करते हुए पकड़ लिया गया। घायल बदमाश राजेश शाह निवासी ग्राम छाटा थानां दुर्गावती जिला कैमूर बिहार और प्रमोद यादव निवासी ग्राम अकोठी मेला थानां दुर्गावती जिला कैमूर बिहार कोो अस्पताल ले गई। जबकि राजेश यादव निवासी ग्राम अकोठी मेला थानां दुर्गावती जिला कैमूर बिहार, राहुल यादव पुत्र बुग्गी यादव निवासी ग्राम छाता थानां दुर्गावती जिला कैमूर बिहार और सजीवन राजभर निवासी ग्राम छाता थानां दुर्गावती जिला कैमूर बिहार को गिरफ्तार कर लिया। एएसपी सिटी ने बताया कि मौके से बदमाशों के पास से एक स्कार्पियो में लदे तीनगोवंश  लगे हुए बरामद किया गया। इसके अलावा एक पल्सर मोटरसाइकिल,दो तमंचा व,06 खोखा कारतूस .315 बोर भी बरामद किया गया है। अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की खोज की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed