Ghazipur Double Murder: दोहरे हत्याकांड के दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस मुठभेड़ में दोनों को पैर में लगी गोली
Ghazipur Police Encounter : उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में दोहरे हत्याकांड के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जबकि एक बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया।
विस्तार
गाजीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र के चिलौनाकला रामपुर मंदिर के पास दोहरे हत्याकांड को अंजाम देने वाले दो नामजद आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को दिनदहाड़े दो साथियों की हत्या मामले में नामजद आरोपियों और पुलिस के बीच देर रात मुठभेड़ हो गई। इस दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं, जो दो बदमाशों को लगी। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं, एक आरोपी बाइक लेकर भाग गया।
गोलियों से भूनकर की थी हत्या
चिलौनाकला रामपुर निवासी अनुराग सिंह (21) और उसके साथी अमन चौहान (19) की हत्या कर दी गई थी। वारदात को अंजाम देने के लिए बदमाशों ने दोनों को बुलाया था और अपनी बाइक से चिलौनाकला रामपुर मंदिर से दो किमी दूर ऊचौरी मलहिया बागीचे में ले गए। यहां गोलियों से दोनों को भून डाला। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से पिस्टल के तीन खोखा बरामद किया था।
इसे भी पढ़ें; गाजीपुर में एक साथ जलीं तीन चिताएं: मां-बाप व बेटे का शव देख रो पड़े लोग, आसमान से बरसी मौत के बाद पसरा मातम
पुलिस को देखते ही भागने लगे बदमाश
एएसपी सिटी ज्ञानेंद्र नाथ प्रसाद ने बताया कि रात में खानपुर पुलिस क्षेत्र में भ्रमण कर रही थी। मुखबिर से सूचना मिली कि डबल मर्डर में शामिल आरोपी रामपुर क्रासिंग की तरफ से आ रहे हैं। पुलिस रामपुर क्रासिंग पर चेकिंग करने लगी। अनौनी की तरफ से मोटरसाइकिल पर तीन व्यक्ति बैठे हुए चले आ रहे थे। उन्हें रोकने का इशारा किया गया तो बदमाश मोटरसाइकिल पुलिस फोर्स के ऊपर चढ़ाने का प्रयास करते हुए सैदपुर की तरफ भागने लगे।
बदमाशों ने पुलिस पर की फायरिंग
पुलिस टीम प्रभारी निरीक्षक सैदपुर को सूचित करते हुए उनका पीछा करने लगे। इधर, प्रभारी निरीक्षक सैदपुर अपनी टीम के साथ बदमाशों को औड़िहार की तरफ से आगे बढ़ते हुए घेरने का प्रयास किया। एएसपी सिटी के मुताबिक बाइक सवार पुनः गाड़ी मोड़कर सिधौना की तरफ भागने लगे। इस पर सैदपुर टीम द्वारा स्वाट/सर्विलांस टीम को सूचित करते हुए पीछा किया गया।
इसे भी पढ़ें; Ghazipur Double Murder: दो युवकों को गोलियों से भूना, बगीचे में दाैड़ाकर मारा; पुलिस को ढाई घंटे बाद मिली लाश
ग्राम पटना के पास खुद को घिरा देख पुलिस टीम को निशाना बनाकर जान से मारने की नियत से बदमाशों ने देशी तमंचे से दो राउंड फायर किया। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए गोलियां चलाईं, जो दोनों बदमाशों के बाएं पैर में गोली लगी। प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी सैदपुर भेजा गया। जबकि एक अन्य बदमाश अंधेरे का फायदा का उठाकर मोटरसाइकिल सहित मौके से भाग गया।
पुलिस से बोले बदमाश, माफ कर दीजिए
एएसपी सिटी के मुताबिक पूछताछ के दौरान घायल बदमाशों ने अपना नाम अंकित सोनकर (23) निवासी उचौरी थाना खानपुर और मेराज (22) निवासी उचौरी थाना खानपुर बताया। भागने का कारण जानने की कोशिश की गई तो बताया कि दोनों ने उचौरी डबल मर्डर कारित किया। पकड़े जाने के डर से फायर करते हुए भागने लगे। दोनों ने पुलिस से गुहार लगाई कि गलती हो गई माफ कर दीजिए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.