{"_id":"67dd296e4a13d0f3dc02f0e8","slug":"two-youths-shot-dead-in-ghazipur-criminals-fled-after-murder-not-allow-police-pick-up-dead-bodies-2025-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur Double Murder: दो युवकों को गोलियों से भूना, बगीचे में दाैड़ाकर मारा; पुलिस को ढाई घंटे बाद मिली लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur Double Murder: दो युवकों को गोलियों से भूना, बगीचे में दाैड़ाकर मारा; पुलिस को ढाई घंटे बाद मिली लाश
Fri, 21 Mar 2025 02:25 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Fri, 21 Mar 2025 02:25 PM IST
सार
गाजीपुर में युवकों की हत्या के बाद माैके पर पुलिस भी पहुंच गई। आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेने की कोशिश की। खबर लिखे जाने तक पुलिस माैके पर माैजूद रही।
विज्ञापन
अमन और अनुराग की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
Double Murder in Ghazipur: गाजीपुर के खानपुर थाना क्षेत्र के उचौरी मलहिया बागीचे में शुक्रवार की सुबह दो बाइक पर सवार चार अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दो युवकों की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देकर बाइक सवार बदमाश भाग निकले। उधर, घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने घटना स्थल पर शव को रख चक्काजाम कर दिया।
विज्ञापन
डीएम और एसपी को मौके पर बुलाने की जिद पर अड़ गए। एसपी सिटी और पुलिस काफी मनौव्वल में जुटी हुई थी। आईजी के पहुंचने और उनके आश्वासन के बाद लोगों ने शव को ले जाने दिया। ढाई घंटे तक पुलिस लोगों से बातचीत करती रही।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, चिलौनाकला रामपुर निवासी अमन चौहान (20) और अनुराग सिंह (20) उचौरी मलहिया बागीचे में 11.30 बजे मौजूद थे। इसी दौरान दो बाइक सवार चार हत्यारे पहुंचे और अमन चौहान और अनुराग सिंह को ताबड़तोड़ गोली मार हत्या कर दी।
विज्ञापन
गोलियों की तड़तड़ाहट सुन जब तक गांव के लोग घटना स्थल पर पहुंचते, हत्यारे वारदात को अंजाम देकर भाग निकले। सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई।
यह भी पढ़ें: ट्रक में छिपाकर रखा था 280 किलो गांजा, STF ने तस्कर को किया अरेस्ट; आजमगढ़ में देनी थी डिलीवरी
इसके बाद परिजन और ग्रामीण, डीएम-एसपी को मौके पर बुलाने की मांग को लेकर शव उठाने नहीं दिया। ढाई घंटे के बाद पुलिस शव को कब्जे में ले पाई। जानकारी होने पर एसपी सिटी ज्ञानेंद्र प्रसाद मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों के मान-मनौव्वल में जुट गए थे।