फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Ghazipur double murder Family members refuse to cremate dead bodies of Anurag and Aman

Ghazipur Double Murder: वाराणसी- गाजीपुर फोरलेन जाम, शवों का अंतिम संस्कार करने से किया इनकार

Sat, 22 Mar 2025 12:23 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 22 Mar 2025 12:23 PM IST
सार

Ghazipur Double Murder : गाजीपुर जिले में दोहरे हत्याकांड के बाद शवों का पोस्टमार्टम कराया गया। शव घर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। वहीं शव का अंतिम संस्कार करने से अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने इनकार कर दिया। 

विज्ञापन
Ghazipur double murder Family members refuse to cremate dead bodies of Anurag and Aman
Ghazipur Double Murder - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र के ऊचौरी मलहिया बागीचे में चिलौनाकला रामपुर गांव के अनुराग सिंह और अमन चौहान की बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। देर रात पोस्टमार्टम के बाद दोनों युवकों का शव घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। घटना के दूसरे दिन शनिवार को पहुंचे अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अवनीश सिंह ने शवों का अंतिम संस्कार करने से रोक दिया। वाराणसी गाजीपुर मार्ग को जाम कर दिया गया। मौके पर डीएम समेत आला अधिकारी पहुंच गए। परिजनों को समझाने में जुटे रहे। 

विज्ञापन






इधर, पुलिस शवों के अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को समझाने- बुझाने में जुटी रही, लेकिन बात नहीं बनी। ग्रामीण शव लेकर सुबह 11.19 बजे बिहारीगंज डगरा के लिए लेकर रवाना हो गए। साथ ही औड़िहार- आजमगढ़ मार्ग जाम करने की तैयारी में जुट गए। फिलहाल सुरक्षा के दृष्टिकोण से पुलिस टीम मौजूद है। हालांकि पुलिस ने मुठभेड़ में दो हत्यारोपियों अंकित सोनकर और मेराज को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


 

इसे भी पढ़ें; Ghazipur Double Murder: दोहरे हत्याकांड के दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस मुठभेड़ में दोनों को पैर में लगी गोली
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं एक हत्यारोपी को गिरफ्तार करने के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अवनीश सिंह ने कहा कि मृतक के परिवार को सुरक्षा दी जाए। साथ ही परिवार के एक सदस्य को नौकरी की मांग की जा रही है। 



इस दौरान पृथ्वीराज चौहान शब्द भेदी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन चौहान और पृथ्वी राज चौहान शब्द भेदी सेना राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अजय चौहान के अलावा सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें; गाजीपुर में एक साथ जलीं तीन चिताएं: मां-बाप व बेटे का शव देख रो पड़े लोग, आसमान से बरसी मौत के बाद पसरा मातम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed