फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Ghazipur Corona Update: 41 more found infected in the district, 553 patients have passed out to Corona

Ghazipur Corona Update: एसपी आवास के कर्मचारी समेत 41 और संक्रमित, 17 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे

Fri, 31 Jul 2020 10:08 PM IST
विचित्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर Published by: विचित्र सिंह Updated Fri, 31 Jul 2020 10:08 PM IST
विज्ञापन
Ghazipur Corona Update: 41 more found infected in the district, 553 patients have passed out to Corona
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर)

गाजीपुर जिले में एसपी आवास में तैनात पुलिस कर्मी समेत 41 लोगों की रिपोर्ट शुक्रवार की देर शाम कोरोना पॉजिटिव आई है। मेडिकल टीम अब इन संक्रमितों को ट्रेस करने में जुटी हुई है। साथ ही सहेड़ी स्थित कोविड केयर सेंटर से 17 स्वस्थ होकर घर पहुंच गए हैं। अब जनपद में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1173 हो गई है। जबकि 553 स्वस्थ हो चुके हैं। अब तक दस की मौत हो चुकी है। जबकि एक्टिव मरीजों की संख्या 610 है।

विज्ञापन

 
जनपद में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। लगतार कोरोना संक्रमितों के आंकड़ों में बढ़ाव जारी है। ऐसे में जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। देर शाम 41 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें बेलहरी एक, सदर एक, जंगीपुर यादव मड़एक, पुलिस लाइन एक, शेखपुरा एक, जमानिया पीएचसी तीन, फदनपुर दो, मिर्जाबाद मनिया एक, मलिकपुरा का एक मरीज शामिल है। 

विज्ञापन

वहीं चकरा एक, बिरनो थाना एक, भदेसर एक, मार्टिनगंज एक, एसपी आवास एक, जेवल एक, भुड़कुड़ा तीन, जखनियां एक, भीमपुर जल्लापुर एक, बसुका एक, जखनियां गोविंद एक, नसीराबाद एक, लालपुर बहरियाबाद एक, कबीरपुर एक, खानपुर एक, सीएचसी भदौरा एक, पालनपुर एक, यूबीआई मुहम्मदाबाद एक, सिसौड़ा एक, सुआपुर दो, कुंडेसर एक, सदर कोतवाली एक और सैदपुर में एक कोरोना संक्रमित मरीज मिला है। 

सर्विलांस टीम जहां पोर्टल से संक्रमितों का नाम अलग करके सूची तैयार करने में जुट गई। वहीं मेडिकल टीम इन्हें ट्रेस करने में जुटी हुई है, जिससे लक्षण रहित मरीजों को होम आइसोलेशन और लक्षण वाले मरीजों को कोविड केयर सेंटर में भर्ती कराया जा सके। इस संबंध में सीएमओ डा. जीसी मौर्या ने बताया कि शाम करीब साढ़े सात बजे 41 की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed