फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Ghazipur: Bolero and bike collision near Hirawan bridge, youth dies, driver absconding

गाजीपुर : हिरावन पुल के पास बोलेरो और बाइक की भिड़ंत, युवक की मौत, चालक फरार

Fri, 31 Jul 2020 05:58 PM IST
विचित्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: विचित्र सिंह Updated Fri, 31 Jul 2020 05:58 PM IST
विज्ञापन
Ghazipur: Bolero and bike collision near Hirawan bridge, youth dies, driver absconding
demo pic

गाजीपुर जिले के सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के हिरावन पुल के पास शुक्रवार को बोलेरो और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। 

विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही परिजनों की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इधर घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन

सादात नगर पंचायत के वार्ड सात निवासी हेमंत गुप्ता (35) स्थानीय बाजार में ब्याज पर दिए गए पैसे को वसूलने आया था। वहां से पैसा वसूलने के बाद वह बाइक से सैदपुर जा रहा था। हिरावनपुल के पास सैदपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो से आमने-सामने भिड़त हो गई। 

घटना के बाद चालक बोलेरो लेकर फरार हो गया। इधर गंभीर रूप से घायल युवक ने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर हादसे की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। 

ग्रामीणों ने बताया कि युवक कई दिनों पूर्व से सादात में नहीं रह रहा था। वह अपने परिवार के साथ सैदपुर में ही रहता था। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक की पत्नी रोते-बिलखते कोतवाली पहुंच गई। शव देखकर परिजन भी दहाड़े मारकर रोने लगी। 

इधर कोतवाली पहुंचे मृतक के छोटे भाई ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तहरीर दी। कोतवाल चंद्र भूषण मौर्या ने बताया कि मुकदमा दर्जकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed