{"_id":"5ed27dec8ebc3e907713d85e","slug":"ghazipur-bank-manager-arrested-for-embezzlement-of-rs-21-46-lakh","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक खर्च के 21.46 लाख रुपये गबन करके पत्नी के खाते में कर दिया ट्रांसफर, आरोपी बैंक मैनेजर वाराणसी से गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक खर्च के 21.46 लाख रुपये गबन करके पत्नी के खाते में कर दिया ट्रांसफर, आरोपी बैंक मैनेजर वाराणसी से गिरफ्तार
Sat, 30 May 2020 09:08 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sat, 30 May 2020 09:08 PM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी बैंक मैनेजर
- फोटो : amar ujala
गाजीपुर जिले के सिधौना स्थित स्टेट बैंक के मैनेजर संजीव कुमार को शनिवार को वाराणासी की कैंट थाने की पुलिस ने कचहरी क्षेत्र से गिरफ्तार किया। बिहार के नालंदा जिले के बबुरबन्ना गांव के मूल निवासी संजीव पर धोखाधड़ी कर बैंक के 21 लाख 46 हजार 857 रुपये गबन करने का आरोप है।
विज्ञापन
स्टेट बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक हर्षवर्धन सिंह ने कैंट थाने में तहरीर दी थी। इंस्पेक्टर कैंट अश्विनी कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि तफ्तीश में सामने आया कि बैंक में विभिन्न खर्च के लिए आई हुई रकम को संजीव ने अपने और अपनी पत्नी के खाते में जमा कर लिया था। यह बात बैंक की आंतरिक जांच में उजागर हुई। पर्याप्त साक्ष्य के आधार पर संजीव को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन