{"_id":"60883e728ebc3e5923690be4","slug":"ghazipur-540-found-corona-positive-including-a-doctor-five-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजीपुर : एक चिकित्सक सहित 540 मिले कोरोना पॉजिटिव, पांच की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजीपुर : एक चिकित्सक सहित 540 मिले कोरोना पॉजिटिव, पांच की मौत
Tue, 27 Apr 2021 10:10 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 27 Apr 2021 10:10 PM IST
विज्ञापन
कोरोना की जांच कराते लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में कोरोना संक्रमितों के आंकड़ें में लगातार इजाफा होता जा रहा है। देर शाम आई रिपोर्ट में एक चिकित्सक सहित 540 नए कोरोना मरीज मिले हैं। ऐसे में सक्रिय कोरोना संक्रमितों की संख्या 5722 पहुंच गई है। वहीं पांच मरीजों की इलाज के दौरान मौत हो गई। ऐसे में संक्रमितों के मौत का आंकड़ा 142 पहुंच चुका है। जबकि 8493 मरीज कोरोना संक्रमण को मात देकर घर पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर जनपद के लिए काफी खतरनाक होती जा रही है। प्रत्येक दिन संक्रमितों के आंकड़ें मे जबरदस्त इजाफा हो रहा है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी की मुश्किलें बढ़ गई है। मेडिकल टीम द्वारा लोगों से एहतियात के साथ सतर्कता बरतने की अपील की गई है।
विज्ञापन
देर शाम आई रिपोर्ट में करंडा दो, बिरनो 11, जमानिया 15, सैदपुर 31, सदर ब्लाक 24, भदौरा पांच, नगर छह, मरदह, रेवतीपुर, बाराचवर, मनिहारी, मुहम्मदाबाद, देवकली, भांवरकोल, जखनिया, कासिमाबाद और सादात ब्लाक के विभिन्न गांवों में कोरोना संक्रमित मिले हैं। ऐसे में कंट्रोल रूम में तैनात टीम द्वारा एक-एक मरीज से बात करके उनकी स्थिति की जानकारी लेने के साथ रिपोर्ट ब्लाक स्तर पर गठित टीम को भेजी जा रही है, जिससे मरीजों के पास दवा पहुंचाने के साथ संपर्क में संदिग्धों की सूचीबद्ध तरीके से जांच कराई जा सके। इस संबंध में एसीएमओ डा. उमेश कुमार ने बताया कि संक्रमितों के आंकड़ों में लगातार वृद्धि हो रही है। ऐसे में में एहतियात एवं सतर्कता जरूरी है।
विज्ञापन