फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Ghazipur: 100 Jumbo Oxygen Cylinders provided by Ghoshi MP

गाजीपुर: घोषी सांसद की ओर से उपलब्ध कराया गया 100 जंबो ऑक्सीजन सिलिंडर

Wed, 11 Aug 2021 10:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
Ghazipur: 100 Jumbo Oxygen Cylinders provided by Ghoshi MP
गाजीपुर। जिले में कोरोना की संभावित लहर को देखते हुए घोसी सांसद अतुल राय अपने संसदीय क्षेत्र के अलावा गृह जनपद के प्रति भी व्याकुल और चिंतित हैं। बुधवार को सेव लाइव फाउंडेशन के माध्यम से 100 जंबो ऑक्सीजन सिलेंडर प्रदान किया गया। सांसद घोसी छोटे भाई पवन राय ने एसीएमओ डा. केके वर्मा को सिलेंडर को सुपुर्द किया। साथ ही लोगों को चिकित्सकीय सुविधा में किसी तरह की दिक्कत न हो, इसके लिए हर संभव मदद करने का आश्वासन भी दिया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मुहम्मदाबाद, गोड़ऊर, बाराचवर, रेवतीपुर, भदौरा और जमानिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 15-15 जंबो ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध कराया गया। जल्द ही ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर के साथ-साथ मुफ्त दवा भी उपलब्ध कराई जाएंगी। मालूम हो कि कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में घोसी सांसद अतुल राय द्वारा गृह जनपद गाजीपुर में सचल अस्पताल रूपी एंबुलेंस और पैरा मेडिकल टीम के द्वारा मुहम्मदाबाद एवं जमनिया तहसील के विभिन्न गांवों में पहुंचकर परामर्श के साथ नि:शुल्क दवा का वितरण किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed