{"_id":"5efa25d78ebc3e42de778b93","slug":"get-the-service-details-uploaded-online-today-ghazipur-news-vns5329895117","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज ही करवाएं सेवा विवरण को आनलाइन अपलोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज ही करवाएं सेवा विवरण को आनलाइन अपलोड
विज्ञापन
गाजीपुर। शिक्षा विभाग के अधिकारियों, शिक्षकों और कर्मचारियों के सेवा विवरण को ऑनलाइन अपलोड कराने एवं डाटा सत्यापित किए जाने की अंतिम तिथि 30 जून है। इस तिथि के बाद मानव संपदा पोर्टल लॉक कर दिया जाएगा। सेवा विवरण अपलोड नहीं कराने वाले कर्मी इसके लिए स्वयं जिम्मेदार होंगे। इसके बाद उनका वेतन भुगतान भी बंद कर दिया जाएगा। शिक्षा निदेशक (बेसिक) डा. सर्वेंद्र विक्रम बहादुर सिंह का निर्देश जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को प्राप्त हो चुका है।
मानव संपदा पोर्टल के माध्यम से शिक्षकों के यूनीक आईडी के आधार पर स्थानांतरण, ऑनलाइन अवकाश का आवेदन, गोपनीय आख्या की प्रविष्टि, सेवानिवृत्त का लाभ और वेतन आदि सभी कार्य किए जाएंगे। शिक्षा निदेशक के निर्देशानुसार सेवा विवरण अपलोड करने का कार्य पिछले कई महीनों से चल रहा है। निर्देश में यह चेतावनी दी गई है कि शिक्षा विभाग के प्रत्येक अधिकारी, शिक्षक और कर्मचारी अपने सेवा का विवरण 30 जून तक अनिवार्य रूप से पोर्टल पर अपलोड करा लें नहीं तो उनका वेतन भुगतान रोक दिया जाएगा। इसके लिए उन्हें स्वयं जिम्मेदार ठहराया जाएगा। कहा गया है कि शिक्षक अपना सेवा विवरण अपलोड कराने के बाद उसे चेक कर लें। अगर उसमें कोई त्रुटि मिलती है तो उसका निराकरण गूगल फार्म भरकर कर लें। शिक्षक एवं कर्मचारियों द्वारा समय से सेवा विवरण अपलोड करने और उसमें पाई गई त्रुटियों को सुधारने में लापरवाही बरती गई तो उनका वेतन भुगतान रोक दिया जाएगा। जिले में मानव संपदा पोर्टल पर सेवा विवरण अपलोड कराने का कार्य तेज है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्रवण कुमार गुप्ता के निर्देश पर सभी ब्लाक के खंड शिक्षा अधिकारी इस कार्य को पूूर्ण कराने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। विभागीय सूत्रों के मुताबिक, लगभग 80 प्रतिशत शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने अपलोड का कार्य पूर्ण कर लिया है। उधर, माध्यमिक शिक्षा विभाग में भी यह कार्य तीव्र गति से चल रहा है। जिला विद्यालय निरीक्षक डा. ओपी राय ने सभी प्रधानाचार्यों को निर्देश दिया है कि वह मानव संपदा पोर्टल पर अपना एवं विद्यालय के सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों का सेवा विवरण 30 जून तक अवश्य अपलोड कर लें। इसके बाद यह पोर्टल लॉक हो जाएगा। अगर इसमें लापरवाही बरती जाती है तो इसके लिए वह स्वयं जिम्मेदार होंगे। ऐसे विद्यालय के शिक्षकों एवं कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनका वेतन भुगतान भी रोक दिया जाएगा।