{"_id":"1406079d6531c06b147784e7ff7f6611","slug":"gazipur-keshari-given-by-defeating-ballia-chandradeo-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजीपुर केशरी ने बलिया के चंद्रदेव को दी पटखनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजीपुर केशरी ने बलिया के चंद्रदेव को दी पटखनी
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
Updated Sun, 01 Feb 2015 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबा सिद्धनाथ की स्मृति में सोनहरिया स्थित सिद्धनाथ बाबा मंदिर परिसर में रविवार को प्रदेश स्तरीय विराट कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न जिलों से आए पहलवानों ने अपना दमखम दिखाया। इस दौरान आयोजित मेले में क्षेत्र के लोगों ने जमकर लुत्फ उठाया।
रामपुर के नागा राय और बनारस के लल्ला के बीच हुए कड़े मुकाबले में नागा राय ने लल्ला राय को पटखनी दे दी। अन्य पहलवानों के बीच भी रोमांचक मुकाबला हुआ। कुश्ती दंगल में युवा बसपा नेता अतुल राय भी अपने समर्थकों के साथ शरीक हुए। उन्होंने आयोजक कमेटी के साथ पहलवानों से परिचय प्राप्त कर उनका हौसला बढ़ाया। रेफरी की भूमिका शंकर पहलवान ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
दंगल में पूर्वांचल के विभिन्न जिलों से चुनिंदा पहलवानों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। जिसमें गाजीपुर केशरी विकास राय, बलिया के हरेंद्र राय, रामपुर के नागा राय, राजेंद्र राय तथा कमेटी के अध्यक्ष सुरेंद्र राय आदि मुख्य रूप से शामिल थे। गाजीपुर केशरी विकास राय और बलिया के चंद्रदेव के बीच हुए मुकाबले में विकास राय ने बलिया के चंद्रदेव को पटखनी दी।