{"_id":"5e1626bd8ebc3e87f62f7389","slug":"gazipur-ghazipur-news-vns5040054155","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंखे में रस्सी के सहारे लटकता मिला विवाहिता का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंखे में रस्सी के सहारे लटकता मिला विवाहिता का शव
विज्ञापन
भांवरकोल। थाना क्षेत्र के श्रीपुर गांव निवासी एक विवाहिता का शव बुधवार की दोपहर में संदिग्धावस्था में कमरे के भीतर पंखे के सहारे लटकता मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया। मृतका के पिता ने पति, सास, ससुर और जेठ के खिलाफ दहेज हत्या की तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
मुहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के शहनिंदा निवासी उमाशंकर गुप्ता की पुत्री सुधा (30) की शादी दस वर्ष पहले भांवरकोल थाना क्षेत्र के श्रीगंज गांव निवासी डिंपू गुप्ता से हुई थी। उसका एक छह वर्षीय और सात वर्षीय पुत्र है। बुधवार की दोपहर मकान के कमरा में लगे पंखा में रस्सी के सहारे संदिग्ध अवस्था में लटकता उसका शव मिलने पर परिवार के लोग चीख-पुकार करने लगे। जानकारी होते ही पास-पड़ोस के लोग भी वहां पहुंच गए। परिजनों ने घटना की जानकारी मृतका के मायके वालों को दी। सूचना मिलते ही परिवार के लोग पहुंच गए और पुलिस को घटना से अवगत कराया। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिवार के लोगों से पूछताछ करने के बाद शव को कब्जे में लेकर थाना लाई। घटना को लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चा होती रही। इस संबंध में थानाध्यक्ष विश्वनाश यादव ने बताया कि मृतका के पिता उमाशंकर गुप्ता ने पति, सास, जेठ और जेठानी के खिलाफ दहेज हत्या की तहरीर दी है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई प्रारंभ की जाएगी।