फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Gaushala will be constructed in fourteen blocks

चौदह ब्लाकों में होगा गोशाला का निर्माण

Wed, 04 May 2022 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 May 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Gaushala will be constructed in fourteen blocks
जिले के चौदह ब्लाकों में गोशाला निर्माण की योजना है। इसके लिए सभी ब्लाकों में ग्राम विकास अधिकारी, लेखपाल के नेतृत्व में एक कमेटी का गठन किया जाएगा, जो ग्राम समाज की जमीन चिह्नित करेगी। हर आदर्श गोशाला के लिए एक एकड़ भूमि का चयन किया जाना है। इसके बाद उसका इस्टीमेट बनाकर शासन को भेजा जाएगा। धन आवंटित होते ही इसका निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में कुल 58 गो-संरक्षण स्थलों में 4214 बेसहारा गोवंश संरक्षित हैं। इसके बाद भी शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में बड़ी संख्या में गोवंश सड़कों पर घूम रहे हैं। इनको संरक्षित करने के लिए शासन की हर विकासखंड पर आदर्श गोशाला का निर्माण करने की योजना है। जिले के सभी विकासखंड क्षेत्रों में एक एकड़ भूमि तलाश करने की तैयारी की जा रही है। सदर, सैदपुर, देवकली, सादात, जखनिया, मनिहारी, मुहम्मदाबाद, करंडा, मरदह, जमानिया, भदौरा, रेवतीपुर, बिरनो एवं बाराचवर ब्लाक में जमीन की तलाश की जानी है। इन गोशालाओं में पशुओं को रखने की क्षमता अधिक होगी, वहीं चारे की उपलब्धता के लिए संसाधनों पर भी जोर रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed