फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Gas filled tanker overturns, driver injured... major accident averted

Ghazipur News: गैस भरा टैंकर पलटा, चालक घायल... बड़ा हादसा बचा

Sun, 27 Jul 2025 11:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jul 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
Gas filled tanker overturns, driver injured... major accident averted
नंदगंज। थानाक्षेत्र के रेवसा हाईवे कट के पास शनिवार की रात वाराणसी की तरफ से आ रहा तेज रफ्तार गैस से भरा टैंकर डिवाइडर से टकराकर पलट गया। टैंकर के पलटने से चालक घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घायल टैंकर चालक को मेडिकल अस्पताल भेजवा दिया। संयोग रहा कि कोई हादसा नहीं हुआ।
विज्ञापन

रात करीब 11 बजे वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन पर रेवसा के पास तेज रफ्तार टैंकर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। टकराने की आवाज सुनकर फोरलेन पर चल रहे वाहनों के पहिये थम गए। वाहन चालकों के साथ ही आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। लोगों ने तत्परता का परिचय दिखाते हुए घायल टैंकर चालक को मेडिकल अस्पताल उपचार के लिए भेजवा दिया। टैंकर चालक ने अपनी पहचान रमेश यादव निवासी बलिया के रूप में बताई। उसने बताया कि टैंकर में गैस भरी है। वह इसे वाराणसी से लेकर गोरखपुर जा रहा था कि बीच रास्ते हादसा हो गया। यह सुनकर लोगों के बीच चर्चा तेज हो गई कि संयोग रहा कि ब्लास्ट नहीं हुआ। धमाका होने पर फोरलेन पर चल रहे अन्य वाहन चालकों के साथ ही रेवसा गांव भी जद में आ सकता था। इससे बड़ा हादसा हो सकता था। थानाध्यक्ष बृजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि टैंकर चालक की तरफ से तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed