फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Ganja worth Rs 25 lakh recovered from Aurihar station, four arrested

Ghazipur News: औड़िहार स्टेशन से 25 लाख का गांजा बरामद, चार गिरफ्तार

Thu, 21 Nov 2024 12:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2024 12:20 AM IST
विज्ञापन
Ganja worth Rs 25 lakh recovered from Aurihar station, four arrested
औड़िहार। नारकोटिक्स बाराबंकी और सैदपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने बुधवार की शाम औड़िहार स्टेशन स्थित टिकट घर के पास से करीब 25 लाख रुपये का एक क्विंटल 15 किलो गांजा बरामद किया। साथ ही चार गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ट्रेन से गांजा ले जाने के फिराक में थे। टीम आरोपियों से पूछताछ के साथ विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।
विज्ञापन

मुखबिर की सूचना पर नारकोटिक्स बाराबंकी औड़िहार रेलवे स्टेशन पहुंची और सैदपुर पुलिस से संपर्क साधा। इसके बाद सैदपुर पुलिस और नारकोटिक्स बाराबंकी की टीम छानबीन में जुट गई। तभी औड़िहार स्टेशन स्थित टिकट घर के पास के एक चार पहिया वाहन संदिग्ध अवस्था खड़ी दिखाई पड़ी। टीम ने जब वाहन की तलाशी ली तो भारी मात्रा गांजा बरामद हुआ। पुलिस चारों तस्कर सहित वाहन को लेकर कोतवाली आई और विधिक कार्रवाई में जुट गई। देर शाम तक कार्रवाई चलती रही। इस संबंध सैदपुर सीओ अनिल कुमार ने बताया कि एक क्विंटल 15 किलो गांजा बरामद हुआ है। साथ ही चार तस्कर गिरफ्तार किए गए है। इनसे पूछताछ चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed