फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Ganges will be clean with the support of government and public

सरकार और जनता के सहयोग से निर्मल होंगी गंगा

Tue, 28 Jan 2020 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Ganges will be clean with the support of government and public
औड़िहार। जिला मुख्यालय अंतर्गत कलेक्टर घाट से रवाना हुई गंगा यात्रा कदम-कदम पर स्वागत के चलते सैदपुर कार्यक्रम स्थल पर करीब तीन घंटे विलंब से पहुंची। यात्रा के पहुंचते ही लोगों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। स्कूली बच्चों ने फूल बरसाए तथा अविरल गंगा, निर्मल गंगा’ के नारे लगाए। इसके बाद, यह यात्रा टाउन नेशनल इंटर कालेज के मैदान में पहुंची, जहां जनसभा का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि गंगा के निर्मलीकरण का काम केवल सरकार नहीं कर सकती। इसके लिए जनता की भागीदारी जरूरी है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस यात्रा का उद्देश्य लोगों को जागरूक करना है। लोग जब खुद इसके लिए संकल्प लेंगे तो आने वाला बदलाव निश्चित रूप से गंगा का स्वरूप बदलेगा। कहा कि जिन लोगों के पास गंगा के प्रति आस्था भाव नहीं है, जो गंगा के इतिहास को नहीं जानते हैं, वह लोग इस यात्रा पर घटिया टिप्पणी कर रहे हैं। कहा कि जिस तरह से भागीरथ ने गंगा को पृथ्वी पर लाकर लोगों के कल्याण के लिए कठिन तपस्या की। उसी तरह दूसरे भगीरथ नरेंद्र मोदी गंगा के निर्मलीकरण और उनकी अविरलता के लिए कठिन तप कर रहे हैं। इस बीच भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री महेंद्रनाथ पांडेय ने कहा कि गंगा जीवनदायिनी हैं। प्रधानमंत्री जी जब पहली बार वाराणसी आए थे तो उन्होंने गंगा के प्रति आस्था जताते हुए कहा था कि मुझे मां गंगा ने बुलाया है। उनकी गंगा के प्रति अटूट श्रद्धा थी। वह गंगा निर्मलीकरण के लिए कार्य कर रहे हैं। इसी क्रम में प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि प्रयाग के कुंभ मेले में 24 करोड़ लोगों ने स्नान किया, जो लोग गंगा के किनारे बसे हैं, वह गंगा को निर्मल बनाए रखने का कार्य करें। सबके सहयोग से ही अभियान को सफल बनाया जा सकता है। इस मौके पर गंगा यात्रा के संयोजक राकेश त्रिवेदी, प्रदेश मंत्री अनिल राजभर, गिरीश यादव, श्रीराम चौहान, एमएलसी विशाल सिंह चंचल, डा. केदारनाथ सिंह, विधायक सुनीता सिंह, संगीता बलवंत, भानुप्रताप सिंह, अखिलेश सिंह, सच्चिदानंद सिंह, कृष्ण बिहारी राय, अविनाश बरनवाल, बसंत सेठ, हरिनाथ सोनकर, शीला सोनकर, कश्मीरा सिंह,, पूनम मौर्या, नवीन अग्रवाल, मारकंडे प्रसाद के साथ ही जिला अधिकारी ओम प्रकाश आर्य, अधीक्षक पुलिस अधीक्षक डाक्टर ओम प्रकाश सिंह, सीडीओ श्री प्रकाश गुप्ता, एसडीएम सैदपुर डा. वेद प्रकाश समेत जिले कई आला अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed