फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Gangadharaya Shiv Gangadharaya...Har-Har Bhole Namah Shivay

गंगाधराय शिव गंगाधराय...हर-हर भोले नम: शिवाय

Tue, 20 Aug 2024 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Aug 2024 12:03 AM IST
विज्ञापन
Gangadharaya Shiv Gangadharaya...Har-Har Bhole Namah Shivay
गाजीपुर। सावन माह के अंतिम सोमवार को शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों के शिव मंदिरों में आस्थावानों की भीड़ रही। सुबह से पूजा-पाठ का जो सिलसिला शुरू हुआ, वह देर शाम तक जारी रहा। महाहर धाम में पहुंचे 50 हजार श्रद्धालुओं ने त्रिनेत्रधारी का जलाभिषेक कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान भक्त भोले भंडारी का जयकारा लगाते चल रहे थे। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। शिव मंदिरों को फूलमाला और बिजली की झालरों से सजाया गया था। शाम को मंदिरों की सजावट देखते ही बन रही थी। साउंड बाक्स पर गंगाधराय शिव गंगाधराय...हर-हर भोले नम: शिवाय जैसे शिव भक्ति गीत लगातार बजने तथा हर-हर महादेव के जयकारे से पूरा शहर शिवमय बना रहा।
विज्ञापन

सूर्योदय होते ही शिव भक्तों के मंदिर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। भक्तों ने भोलेनाथ का जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। मिश्रबाजार स्थित अति प्राचीन शिव मंदिर, लाल दरवाजा स्थित शिव मंदिर, रायगंज स्थित अमरनाथ, चीतनाथ स्थित कोटेश्वरनाथ, नवाबगंज स्थित शिव मंदिरों में बड़ी संख्या में भक्तों ने मत्था टेका। सबसे ज्यादा भीड़ पीरनगर स्थित बड़ा महादेव मंदिर पर रही। परिसर पूरी तरह से भक्तों से भरा था। कतारबद्ध होकर श्रद्धालुओं ने बारी-बारी से मंदिर में प्रवेश किया और भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। पूजन-अर्चन करने वालों में महिलाओं और युवतियों की संख्या अधिक रही।
विज्ञापन

मरदह : महाहर धाम पर रविवार की शाम से ही शिव भक्तों के पहुंचने का क्रम शुरू हो गया था। 12 बजते-बजते मंदिर परिसर श्रद्धालुओं से भर गया। सोमवार की भोर में जलाभिषेक के लिए काफी लंबी कतार लगी थी। बाबा के दर्शन के लिए भक्तों को काफी देर तक कतार में खड़े रहना पड़ा। श्रद्धालुओं को एक के बाद एक जलाभिषेक कराया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीमुद्दीनपुर : बुढ़वा महादेव, नागेश्वरनाथ महादेव, झारखंडे महादेव, सोमेश्वरनाथ और बाबा घटेश्वरनाथ के साथ ही पातेपुर, बाराचवर ,ताजपुर, माटा, बथोर, खारा, करीमुद्दीनपुर बाजार सहित अन्य मंदिरों में सुबह से शाम तक पूजन-अर्चन चलता रहा। मुहम्मदाबाद :मंदिरों पर दर्शन-पूजन के श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। जमानिया : महेश्वरनाथ मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने भगवान शंकर का जलाभिषेक कर मन्नतें मांगी।

देवकली : गंगा के तटवर्ती क्षेत्र चकेरी धाम पर श्रद्धालुओं ने बाबा के दरबार में हाजिरी लगाई। परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके अलावा औड़िहार, कासिमाबाद, भांवरकोल, सादात, भीमापार, खानपुर, नंदगंज, दुल्लहपुर, करंडा, बारा, बिरनो सहित ग्रामीण क्षेत्रों के अन्य शिवालयों पर दिन भर देवाधिदेव के पूजन-अर्चन की धूम मची रही। मंदिरों में बजते घंट और शंख ध्वनि से आसपास का माहौल शिवमय बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed