फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Ganga-Jamuni Tehzeeb is ours, celebrate festivals together

गंगा-जमुनी तहजीब है अपनी, त्योहारों को मिलकर मनाएं

Thu, 07 Jul 2022 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Ganga-Jamuni Tehzeeb is ours, celebrate festivals together
आगामी त्योहार बकरीद, श्रावण मास, रक्षाबंधन, नागपंचमी और 15 अगस्त के मद्देनजर जनपद में सांप्रदायिक सौहार्द एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सेंट्रल पीस कमेटी की बैठक हुई। पुलिस लाइन सभागार में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह, पुलिस अधीक्षक रोहन पी बोत्रे और धर्मगुरुओं समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन

जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने अपील की कि जिस प्रकार विगत वर्षों में सभी धर्मों के लोग आपसी भाईचारे से सभी त्योहार मिलजुल कर मनाते रहे हैं, आगे भी उसी तरह से गंगा-जमुनी तहजीब को कायम रखेंगे। उन्होंने कहा कि सभी त्योहारों का मकसद दूसरों की भावनाओं को आहत किए बगैर खुशियां मनाना है। ऐसे में किसी भी प्रकार की भ्रामक खबरें या अफवाहों को प्रसारित करने से बचें। साथ ही यदि कोई ऐसी सूचना प्राप्त होती है तो उसकी सूचना तत्काल जिला प्रशासन को दें।
विज्ञापन

उन्होंने निर्देश दिया कि बकरीद व कांवर यात्रा के दौरान कांवरियों को शस्त्र लेकर जाना एवं रखना पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। कांवर यात्रा के दौरान के समय रास्तों पर जो भी पोल खड़े है उसके नीचे प्लास्टिक का घेरा (लपेटा) अवश्य लगाया जाए। जिससे किसी प्रकार की कोई समस्या/दुर्घटना न हो। कांवर के समय ध्वनि विस्तारक यत्रों का प्रयोग नियमानुसार करने का निर्देश दिया। जिसे आमजन को कोई असुविधा न हो। साथ ही स्वीकृति लेने के बाद ही डीजे का प्रयोग करने को कहा। उन्होंने बताया कि त्योहार पारंपरिक ढंग से मनाएं, और किसी भी प्रकार की नई परंपरा का आरंभ न की जाए। उन्होंने सभी नगर पालिका एवं नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि खास तौर से त्योहार के समय अपने- अपने क्षेत्रों में पानी, बिजली और साफ सफाई की व्यवस्था मुकम्मल रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक रोहन पी बोत्रे ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि जनपद में सभी स्थानों पर पुलिस की व्यवस्था चाक चौबंद कर दी गई है और सभी चौराहों पर पिकेट के माध्यम से निगरानी रखी जा रही है। पुलिस की टीम जनपद में भाई चारा, सांप्रदायिक सौहार्द एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने जनपद वासियों को आश्वस्त किया कि जनपद में किसी भी प्रकार की कोई भी अप्रिय घटना घटित नहीं होने दी जाएगी। साथ ही उन्होंने सभी संबंधित क्षेत्राधिकारियों एवं थाना/चौकी प्रभारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि अपने-अपने क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों एवं पीस कमेटी के सदस्यों से समन्वय स्थापित करते हुए जनपद में भाईचारा, सांप्रदायिक सौहार्द एवं शांति व्यवस्था बनाए रखें। एसपी ने कहा कि कुर्बानी के लिए कोई नई जगह न चुने, कुर्बानी के लिए पहले से ही चिन्हित स्थानों पर करें। कुर्बानी बंद जगह पर की जाए और उसके अवशेष को नगर पालिका/नगर पंचायत के सहयोग से निस्तारण कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed