फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   ganga dashahra

धूम-धाम से मनाया गंगा दशहरा

Sun, 20 Jun 2021 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jun 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
ganga dashahra
जमानिया। नगर पालिका स्थित जमदग्नि-परशुराम घाट पर उत्तर वाहिनी मां गंगा सेवा समिति के तत्वावधान में रविवार को गंगा दशहरा धूम-धाम से मनाया गया। इस अवसर पर सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सिंह के प्रतिनिधि मन्नू सिंह ने सर्वप्रथम मां गंगा का मंत्रोच्चार के बीच पूजन-अर्चन किया। इसके बाद मां गंगा के आर-पार के माला कार्यक्रम में भाग लिया और गंगा तट पर पहुंच कर मंत्रोच्चार के बीच मां गंगा की भव्य आरती तथा हवन-पूजन किया। कार्यक्रम की समाप्ति के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण किया। इस दौरान आस्था का सैलाब मां गंगा के दर्शन के लिए तट पर उमड़ा हुआ था। सैकड़ों की संख्या में महिला तथा पुरुष श्रद्धालु एवं बच्चे मौजूद थे। मां गंगा के घाट पर भव्य सजावट हुई थी। इस अवसर पर कमलचंद बाबा, अजय गुप्ता, कोषाध्यक्ष उमेश वर्मा, अजीत गुप्ता, घनश्यायाम जायसवाल, मोहित गुप्ता, वेंकटेश जायसवाल, रामचंद्र राम, रमाशंकर पांडेय, शिवजी पांडेय आदि मौजूद थे। कार्यक्रम की सफलता पर समिति के अध्यक्ष कमलचंद बाबा ने सभी उपस्थित श्रद्धालुओं को धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed