फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Ganga came 30 cm below the danger mark

Ghazipur News: खतरे के निशान से 30 सेमी नीचे आई गंगा

Sun, 22 Sep 2024 01:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Sep 2024 01:32 AM IST
विज्ञापन
Ganga came 30 cm below the danger mark
गाजीपुर। जिले के बाढ़ प्रभावित गांवों के लिए शनिवार का दिन राहत भरा रहा। गंगा के साथ ही कर्मनाशा में भी घटाव शुरू हो गया है। वर्तमान में गंगा खतरे के निशान से 30 सेमी नीचे बह रही है। वहीं कर्मनाशा का जलस्तर भी तेजी से गिरा है। हालांकि गंगा में घटाव होने के साथ कटान जारी है। भांवरकोल क्षेत्र में चार बीघा भूमि कटान की भेंट चढ़ गया।
विज्ञापन

गंगा का जलस्तर दो सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से कम हो रहा है। सुबह आठ बजे गंगा का जलस्तर 62.930 व शाम पांच बजे 62.830 मीटर दर्ज किया गया। जबकि खतरे का निशान बिंदु 63.105 मीटर है। बीते 24 घंटे में गंगा का जलस्तर 33 सेमी घटा है। वहीं कर्मनाशा का जलस्तर घटने के साथ ही जमानिया क्षेत्र के गायघाट, धुस्का, डेवढ़ी, केशरुआ, करमहरी, रेहुणा, जबुरना आदि गांवों की आबादी से बाढ़ का पानी दूर हो गया है। बाढ़ का पानी गायघाट मुख्य मार्ग पर चढ़ गया था, लेकिन कर्मनाशा का पानी कम होने के कारण सड़क से पानी नीचे चला गया है। हालांकि जमानिया तहसील क्षेत्र में अभी भी लगभग 600 बीघा खेत जलमग्न है, लेकिन जिस रफ्तार से पानी कम हो रहा है, उससे उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में जल्द ये भी खेत बाढ़ के पानी से खाली हो जाएंगे।
विज्ञापन

अब तक 55 बीघा भूमि गंगा में समाई
भांवरकोल। गंगा के जलस्तर में लगातार घटाव जारी है। इसके बावजूद कटान रुक नहीं रहा है। कटान के कारण क्षेत्र के शेरपुर मौजा में चार बीघा भूमि कटान के कारण गंगा में समा गई है। जारी कटान के कारण ग्रामीणों में दहशत है। तीन बार गंगा का जलस्तर बढ़ और घट चुका है। अब तक क्षेत्र में लगभग 55 बीघा भूमि कटान की भेंट चढ़ चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed