फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Gandhian movement to release the state president

प्रदेश अध्यक्ष की रिहाई के लिए होगा गांधीवादी आंदोलन

Fri, 05 Jun 2020 09:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
Gandhian movement to release the state president
दुल्लहपुर। कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग की बैठक जखनियां बाजार में ब्लाक अध्यक्ष देवनारायण की अध्यक्षता में हुई। इस मौके पर अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष नईम प्रधान ने एक दिवसीय धरना दिया। इस मौके पर शोसल डिस्टेंस का ख्याल रखा गया। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन में कांग्रेस पार्टी ने समाज के सभी प्रवासी मजदूरों, असहाय लोगों की सहायता की है। हमारे प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को गिरफ्तार कर जेल में डाला गया है जो प्रदेश सरकार की तानाशाही को उजागर करता है। हम प्रदेश सरकार से मांग करते हैं कि जल्द से जल्द उनको रिहा किया जाए नहीं तो पार्टी के कार्यकर्ता जिले भर में गांधीवादी तरीके से आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। अन्य वक्ताओं ने कहा कि आज पूरे प्रदेश में विकास नहीं हो रहा है।अत्याचार चरम सीमा पर पहुंच गया है। कंपनियां बंद हो रही है। हर तरफ तानाशाही का माहौल बना हुआ है। इस मौके पर देवनारायण , करीम, सन्तोष, इरफान, वीरेन्द्र सिंह, हरि कुमार आदि लोग मौजूद रहे। इसी क्रम में मरदह संवाददाता के अनुसार जिलाध्यक्ष सुनील राम ने एक प्रेस वार्ता में बताया कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की रिहाई के लिए कांग्रेस पार्टी की ओर से हर जिले में सेवा सत्याग्रह के माध्यम से अजय लल्लू की महा रसोई संचालित करने जा रही है। इस दौरान छह जून से लेकर 25 जून तक गरीब मजदूर जरूरतमंद लोगों को खाना खिलाया जाएगा। यूपी सरकार के गरीब विरोधी मानसिकता और राजनीतिक द्वेष के कारण प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को जेल में डाल दिया है। पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ताओं पर फर्जी मुकदमे दर्ज किए गए हैं। सरकार से हमारी मांग है कि मुकदमों को तत्काल वापस लिया जाए और प्रदेश अध्यक्ष को तुरंत रिहा किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed