फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Gajalakshmi Yoga on Janmashtami, Jupiter and Venus will be together

Ghazipur News: जन्माष्टमी पर गजलक्ष्मी योग, एक साथ होंगे बृहस्पति और शुक्र

Fri, 15 Aug 2025 12:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Aug 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Gajalakshmi Yoga on Janmashtami, Jupiter and Venus will be together
गाजीपुर। जिले भर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस बार भी कान्हा के जन्म की तैयारियां जोरों पर है। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 16 अगस्त को मनाई जाएगी। इसे लेकर बाजारों में लड्डू गोपाल की मोहक मूर्तियां, उनके लिए रंग-बिरंगे पोशाक, मुकुट, पालना, बांसुरी आदि की खरीदारी हो रही है। लोग घर और मंदिरों की सजावट में भी जुट गए हैं। इस बार जन्माष्टमी पर दुर्लभ संयोग बन रहा है। देवगुरु बृहस्पति और शुक्र के एक साथ होने से गजलक्ष्मी योग है तो सूर्य और बुध के एक राशि में होने से बुधादित्य योग बन रहा है। ये दोनों ही योग शुभ फलदायक माने जाते हैं।पंडित मुनींद्रनाथ उपाध्याय ने बताया कि शनिवार की आधी रात 12 बजे भगवान का जन्म होगा। भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी पर रोहिणी नक्षत्र में भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था। इस बार जन्माष्टमी पर शुक्र और गुरु दोनों एक ही राशि मिथुन में हैं, इसलिए गजलक्ष्मी योग बन रहा है। इसके अलावा सूर्य और बुध के एक राशि में होने से बुधादित्य योग बन रहा है। ये दोनों योग ही बहुत शुभ माने जाते हैं। इस अवसर पर धार्मिक अनुष्ठान विशेष फलदाई होता है। इस बार कई जगहों पर भक्तों की सुविधा के लिए पंडाल बनाए जा रहे हैं। इस दौरान कई जगहों पर आरती और भजन-कीर्तन भी होगा। जन्म के बाद भक्तों में प्रसाद का वितरण होगा। ग्रामीण क्षेत्रों में भी पर्व की धूम है। थानों पर भी श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व की तैयारी जोरों पर चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed