फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Gahmar triple murder case: After Lakhan, NSA invoked against Arvind and Aman as well.

गहमर का तिहरा हत्याकांड : लखन के बाद अब अरविंद और अमन पर लगा एनएसए

Wed, 01 Jul 2026 01:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Gahmar triple murder case: After Lakhan, NSA invoked against Arvind and Aman as well.
अमन।
गाजीपुर। गहमर के बहुचर्चित तिहरे हत्याकांड में पुलिस ने करीब छह महीने बाद बड़ी कार्रवाई करते हुए अरविंद सिंह उर्फ भदाकू और अमन सिंह पर राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (एनएसए) लगा दिया है। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने कहा कि तिहरे हत्याकांड के बाद क्षेत्र में फैले भय और कानून-व्यवस्था पर पड़े प्रतिकूल प्रभाव को देखते हुए यह कार्रवाई की गई है। सार्वजनिक शांति भंग करने वाले और समाज में दहशत फैलाने वाले तत्वों के खिलाफ आगे भी सख्त कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि 24 दिसंबर 2025 को गहमर थाना क्षेत्र के गहमर पट्टी खेलू राय स्थित तालाब के पास विक्की सिंह, सौरभ सिंह और अंकित सिंह की धारदार हथियारों से हत्या कर दी गई थी। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया था और आम लोगों के साथ व्यापारियों में भी भय व्याप्त हो गया था।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि मामले में ओम सिंह को 27 दिसंबर 2025 को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। इसके बाद एक जनवरी 2026 को पुलिस मुठभेड़ में घायल होने के बाद अरविंद सिंह उर्फ भदाकू और उसके पुत्र अमन सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। अन्य आरोपियों सीमा सिंह, अभिषेक सिंह, अमरजीत सिंह, कृपेंद्र शंकर सिंह उर्फ नीरज सिंह, शैलेश सिंह और अंजनी सिंह को भी गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है। वहीं, लखन उर्फ विकास सिंह ने 14 जनवरी 2026 और अमित सिंह ने चार मई को न्यायालय में आत्मसमर्पण किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

15 जून को लखन पर लगाया था एनएसए
एसपी ने बताया कि घटना के बाद गहमर पट्टी खेलू राय में दुकानें, स्कूल और अन्य गतिविधियां प्रभावित हो गई थीं। पीड़ित परिवार लगातार जान-माल के खतरे की आशंका जता रहे थे। हालात को सामान्य बनाए रखने के लिए क्षेत्र में लंबे समय तक अतिरिक्त पुलिस बल, पीएसी की तैनाती की गई और लगातार गश्त की गई। एसपी डॉ. ईरज राजा ने बताया कि इन परिस्थितियों को देखते हुए 15 जून को आरोपी लखन उर्फ विकास सिंह के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (एनएसए) के तहत कार्रवाई की गई थी। इसके बाद 29 जून को आरोपी अरविंद सिंह उर्फ भदाकू और अमन सिंह के विरुद्ध भी एनएसए की कार्रवाई की गई है।
उन्होंने कहा कि जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी व्यक्ति को अपराध के जरिए समाज में भय और अशांति फैलाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। ऐसे मामलों में भविष्य में भी कठोर वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।

गहमर तिहरे हत्याकांड की पूरी कहानी
24 दिसंबर 2025: गहमर थाना क्षेत्र के खेलू राय पट्टी स्थित तालाब के पास जन्मदिन पार्टी से लौट रहे तीन दोस्तों विक्की सिंह, सौरभ सिंह और अंकित सिंह की धारदार हथियारों से हत्या कर शव तालाब में फेंक दिए गए।
हत्या की वजह: पुलिस जांच में सामने आया कि घटना की जड़ दुर्गा पूजा के दौरान डीजे पर नृत्य को लेकर हुए विवाद और दोनों पक्षों के बीच चली आ रही पुरानी रंजिश थी।
हमले का तरीका: रात करीब 11:30 बजे लौट रहे तीनों युवकों को रास्ते में घेरकर मोटरसाइकिल से गिराया गया। इसके बाद लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर उनकी हत्या कर दी गई। साक्ष्य मिटाने के लिए शव तालाब में फेंक दिए गए।
शव बरामदगी: 25 दिसंबर को विक्की सिंह और सौरभ सिंह के शव बरामद हुए। अंकित सिंह का शव पांच दिन तक चले सर्च ऑपरेशन और तालाब का पानी कम कराने के बाद 30 दिसंबर को मिला।
पुलिस कार्रवाई: मृतक विक्की सिंह के भाई की तहरीर पर 12 नामजद और कुछ अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया गया। मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में तत्कालीन थाना प्रभारी और दो उपनिरीक्षकों को निलंबित कर दिया गया।
मुठभेड़ में गिरफ्तार हुए आरोपी
मुख्य आरोपी ओम सिंह को 27 दिसंबर 2025 को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया। इसके बाद एक जनवरी 2026 को 50-50 हजार रुपये के इनामी आरोपी अमन सिंह और अरविंद उर्फ भदाकू भी पुलिस मुठभेड़ में घायल होने के बाद गिरफ्तार किए गए।

13 महीने में दो मामलों में चार लोगों पर लगा एनएसए
राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत दो मामलेों में अबतक चार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है। 22 मई 2025 को खानपुर थाना क्षेत्र के उचौरी गांव में सात महीने पहले हुए दोहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी मेराज के खिलाफ पुलिस ने रासुका की कार्रवाई की गई थी। जबकि अब गहमर के तिहरे हत्याकांड में तीन आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने एनएसए की कार्रवाई की है।

अमन।

अमन।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed