फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Funeral out of EVM

ईवीएम की निकाली शवयात्रा

Tue, 20 Jan 2015 11:27 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Tue, 20 Jan 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
Funeral out of EVM

बहुजन मुक्ति पार्टी की ओर से मंगलवार को शहर में ईवीएम (इलेक्ट्रानिक

विज्ञापन
वोटिंग मशीन) की शवयात्रा निकाली गई। सरजू पांडेय पार्क में ईवीएम की शवयात्रा को आग के हवाले किया गया।

इस मौके पर आयोजित सभा में जिला अध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद ने कहा कि ईवीएम का प्रयोग आने वाले चुनावों में बंद किया जाए। इसके जरिए वोटिंग में घोटाले की बात उजागर हो चुकी है। आने वाले चुनाव बैलेट पेपर के जरिए ही चुनाव कराएं जाएं।


उन्होंने कहा कि 2009 के चुनाव में ईवीएम में घोटाला कर कांग्रेस ने चुनाव जीता। कहा कि महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव में बीएमपी के कई प्रत्याशियों ने चुनाव आयोग को शपथ पत्र दिया। एक बूथ पर आठ कार्यकर्ताओं के घर में 40 वोट हैं, उस बूथ की काउंटिंग में बीएमपी का एक भी वोट नहीं निकला।

 उन्होंने वोट दिया, इसका रिकार्ड सरकार के पास उपलब्ध है। चूंकि जो वोट देता है, उसे वोटर लिस्ट चिह्नित किया जाता है। इसका मतलब जनता जिसको चुनना चाहती है, वह चुनकर नहीं जा पा रहा है। इसलिए इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन द्वारा वोट पर रोक लगनी चाहिए।

लंका मैदान से निकली शवयात्रा लंका, विशेश्वरगंज, मिश्रबाजार, महुआबाग होते हुए सरजू पांडेय पार्क में पहुंची, जहां नारेबाजी के बीच ईवीएम के प्रतीकात्मक शव को आग को हवाले किया गया। इस अवसर पर  अधिवक्ता राजेंद्रनाथ, रामानंद, रामचंदर राम, धनंजय यादव, श्यामसुंदर राम, बद्री, यशपाल चौहान, चंदू कुशवाहा, नौबत मौर्या, दिनेश गौतम आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed