फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Funding doubled for daughter's wedding

बिटिया की शादी के लिए दोगुना अनुदान

Thu, 07 Apr 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर Updated Thu, 07 Apr 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
Funding doubled for daughter's wedding
rupee
सामान्य एवं अनुसूचित जाति-जनजाति वर्ग के गरीब परिवार के लोगों के लिए अच्छी खबर है। अब उन्हें बिटिया की शादी के लिए दोगुनी अनुदान राशि मिलेगी। परिवार में अधिकतम दो पुत्रियों के विवाह के लिए मदद मिलेगी। इसके लिए अनुदान प्रक्रिया आनलाइन कर दी गई है।
विज्ञापन


सामान्य एवं अनुसूचित जाति-जनजाति के परिवारों के लिए यह योजना समाज कल्याण विभाग की तरफ से संचालित है। इस योजना के तहत  पहले दस हजार रुपये का अनुदान मिलता था। लेकिन अब सरकार ने इसे बढ़ाकर दोगुना यानी 20 हजार कर दिया है।
विज्ञापन


पति की मृत्यु के बाद निराश्रित महिला अथववा विकलांग आवेदक को वरीयता में रखा गया है। आवेदन में पुत्री की आयु शादी की तिथि को 18 वर्ष या उससे अधिक होनी जरूरी है। योजना का लाभ लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। यह प्रक्रिया चालू माह से शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आवेदन शादी की तिथि से 90 दिन पहले तथा 90 दिन बाद तक करना अनिवार्य होगा। आवेदन स्वीकृत होनेपर धनराशि सीबीएस खाते में सीधे भेजी जाएगी। इस संबंध में जिला समाज कल्याण अधिकारी दीनानाथ राम ने बताया कि जिलास्तरीय समिति अनुदान की स्वीकृति देगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed