फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Fruit prices rise in Navratri

Ghazipur News: नवरात्र में फलों के दाम आया उछाल

Fri, 24 Mar 2023 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Mar 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
Fruit prices rise in Navratri
चैत्र नवरात्र शुरू होने के बाद फलों के दाम आसमान छूने लगे हैं। बाजार में सेब 160 रुपये किलो मिल रहा है तो केला, संतरा और अंगूर के दाम में 30 से 60 रुपये तक की बढ़ोतरी हो गई है। कारोबारियों ने बताया है कि नवरात्र में मांग बढ़ने के कारण ही फलों के दाम बढ़े हैं। ऐसे में नवरात्र में व्रत रखने वालों को अपनी जेब ढीली करनी पड़ रही हैं। इन दिनों 50 रुपये प्रति किलो से कम कोई भी फल नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

फलों की मांग को देखते हुए कुछ दुकानदारों ने मनमर्जी के दाम भी वसूलना शुरू कर दिया है। हाल यह है कि बीते सप्ताह सौ रुपया में ढाई किलो मिलने वाला अंगूर अब 100 रुपया किलो मिल रहा है। नवरात्र में केला की खरीदारी अधिक हो रही है। 40 रुपया दर्जन बिकने वाला केला अब 80 पर पहुंच गया है। कारोबारियों ने बताया कि नवरात्र में फलों की मांग बढ़ गई है। जबकि इन दिनों फलों की आवक कम हो गई है। इसलिए मंडी में भी फल महंगे भाव में बिक रहे हैं।
विज्ञापन


फलों के दाम प्रति किलो-
फल पहले अब
केला 50 80
संतरा 60 100
अनार 140 160
सेब 100 160
अंगूर 40 100
नारियल 30 50
00
अन्य दुकानों की तरह फलों की दुकानों में भी रेट लिस्ट होनी चाहिए। ताकि ग्राहकों को उचित दाम पर फल मिल सके।-नेहा वर्मा, सैदपुर
फलों के साथ अन्य पूजा सामग्रियों के दाम भी बढ़े हैं। इससे उपासना में लगे व्रती लोगों की हालत-पतली हो जाती है। -कैलाशपति पांडेय, सिधौना
नवरात्र के अलावा इन दिनों मौसम के खराब होने से भी महंगाई बढ़ी है। श्रद्धालुओं की आस्था पर महंगाई का कोई असर नहीं पड़ा है। -वीरू यादव, सैदपुर
महापर्व पर महंगाई की मार साफ दिख रही है। बाजार तो सजे हुए हैं, लेकिन लोग खरीदारी जरूरत भर ही कर रहे हैं। -माया मिश्रा, शिवदासीचक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed