फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   From today all the procurement centres will become active for paddy procurement.

Ghazipur News: आज से धान खरीद के लिए सभी क्रय केंद्र सक्रिय हो जाएंगे

Sat, 01 Nov 2025 01:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Nov 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
From today all the procurement centres will become active for paddy procurement.
गाजीपुर। जिले में धान की खरीद के लिए शनिवार से सभी क्रय केंद्र क्रियाशील हो जाएंगे। आवक न होने से खरीद कुछ दिन बाद ही शुरू होने की उम्मीद है। 25 लाख 80 हजार क्विंटल लक्ष्य के सापेक्ष इस बार विभिन्न संस्थाओं के 153 क्रय केंद्र खुलेंगे। धान की बिक्री के लिए अभी तक सभी सात तहसील क्षेत्रों के 2287 किसानों ने पंजीयन कराया है। जिले को इस बार शासन की ओर से 25 लाख 80 हजार क्विंटल धान की खरीद का लक्ष्य दिया गया है। यह बीते वर्ष की तुलना में अधिक है। इसके लिए विभिन्न संस्थाओं के 153 क्रय केंद्र खुलेंगे। इसमें विपणन के 38, पीसीयू 71, पीसीएफ 22, यूपीएसएस 13, मंडी समिति 8 तथा एफसीआई का एक केंद्र शामिल है। खरीद करने वाली सभी संस्थाओं और क्रय केंद्रों को लक्ष्य का आवंटन कर दिया गया है। धान की बिक्री के लिए किसानों की ओर से पंजीकरण कराया जा रहा है। अभी तक सभी सात तहसील क्षेत्र के 2287 किसानों ने पंजीयन कराया है। इसमें जखनिया 249, सैदपुर 201, सदर 223, मुहम्मदाबाद 442, जमानिया 445, कासिमाबाद 402 और सेवराई तहसील क्षेत्र के 325 किसानों ने पंजीयन कराया है। बीते वर्ष जिले को 22 लाख क्विंटल लक्ष्य निर्धारित किया गया था। इसके लिए विभिन्न एजेंसियों के 154 क्रय केंद्र खोले गए थे। उस दौरान 25 लाख 30 हजार 810 क्विंटल की खरीद की गई थी। यह 32436 किसानों से हुई थी। जिला खाद्य विपणन अधिकारी अनुराग पांडेय ने बताया कि पहली नवंबर से सभी क्रय केंद्र क्रियाशील हो जाएंगे। धान की बिक्री के लिए ज्यादा से ज्यादा किसान अपना पंजीकरण करा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed