फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   From house to house lit lamps, fireworks, light from the ground to the sky

रोशनी के पर्व पर दीए और झालरों से जगमगाई लहुरी काशी

Thu, 04 Nov 2021 06:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Nov 2021 06:42 PM IST
विज्ञापन
From house to house lit lamps, fireworks, light from the ground to the sky
रंग-बिरंगे रोशनी में डूबा सहकारी आमघाट कॉलोनी स्थित एक मकान। संवाद - फोटो : GHAZIPUR
दीपावली का त्योहार बृहस्पतिवार को जिले भर में उत्साह के साथ मनाया गया। लोगों ने अपने-अपने घर में शाम को वृषभ मुहूर्त में श्रीलक्ष्मी और श्रीगणेश की विधि विधान से पूजा कर समृद्धि की कामना की। व्यवसायिक प्रतिष्ठानों और कार्यालयों में पूजा की गई। इस दौरान घर-घर दीप जलाए गए। घरों और व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को आकर्षक विद्युत झालरों से सजाया गया था। इससे कोना-कोना रौशन हो उठा। शाम से रात तक आतिशबाजी की गई जिससे आसमान में भी रौशनी बिखरी रही।
विज्ञापन

शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में रोशनी का पर्व दीपावली परंपरागत ढंग से मनाया गया। पूजा के लिए एक तरफ जहां व्यवसायी दुकानों की सफाई में सुबह ही जुट गए थे। वहीं गृहणियां भी दोपहर बाद तक घरों की सफाई में जुटी रहीं। शाम को घरों एवं व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में गणेश-लक्ष्मी की मूर्ति स्थापित कर विधिवत पूजन-अर्चन किया गया। कुछ लोगों ने स्वयं पूजा किया तो कई ने पंडितों से पूजन-अर्चन के बाद हवन-पूजन करवाया। शाम को गृहणियों ने गंगा घाटों पर जाकर दीप जलाया। वहां से लौटने के बाद घरों में मोमबत्ती और दीप जलाए। घर एवं व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को रंग-बिरंगी झालरों और फूलों से सजाया गया था। रंगबिरंगी रौशनी अनुपम छटा बिखेर रही थी। हर किसी के चेहरे पर पर्व की खुशियां झलक रही थीं। मुहम्मदाबाद : नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में दीपावली का पर्व उल्लास के साथ मनाया गया। भगवान श्रीगणेश-श्रीलक्ष्मी की मूर्ति स्थापित कर उनसे परिवार की सुख - समृद्धि की कामना की गई। घरों एवं दुकानों को झालरों एवं दीप से जगमग किया गया था। औड़िहार संवाददाता के अनुसार दीपों का पर्व दीपावली स्थानीय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में धूमधड़ाके के साथ मनाया गया। घरों एवं दुकानों में गणेश-लक्ष्मी का पूजन किया गया। जमानिया : क्षेत्र में रोशनी के पर्व दीपावली की धूम रही। घरों और दुकानों को दीपों और झालरों से रोशन किया गया था। सादात संवाददाता के अनुसार क्षेत्र में दीपावली का पर्व परंपरागत तरीके से मनाया गया। चारो तरफ पर्व की धूम मची रही।
विज्ञापन

इसके अलावा कासिमाबाद, रेवतीपुर, मरदह, करीमुद्दीनपुर, भांवरकोल, दिलदारनगर, दुल्लहपुर, जखनिया, सेवराई, बारा, मतसा, करंडा, खानपुर, मौधा, भीमापार, शादियाबाद, बहरियाबाद, नंदगंज, देवकली, बिरनो, जंगीपुर आदि क्षेत्रों में रौशनी का पर्व दीपावली हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर घर एवं व्यवसायिक प्रतिष्ठान दीप एवं आकर्षक झालरों से जगमगाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed