फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   From 13 to 18 February will be the Army Recruiting District

जिले में 13 से 18 फरवरी तक होगी सेना भर्ती

Fri, 30 Jan 2015 11:50 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Fri, 30 Jan 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
From 13 to 18 February will be the Army Recruiting District
लंबी जद्दोजहद के बाद एक बार फिर लहुरीकाशी में सेना भर्ती मेला की तस्वीर साफ हो गई। शुक्रवार को जिला प्रशासन और क्षेत्रीय भर्ती बोर्ड वाराणसी के निदेशक कर्नल विनीत प्रभात के साथ कलेक्ट्रेट के एनआईसी में हुई बैठक में 13 से 18 फरवरी तक सेना भर्ती का कार्यक्रम तय कर दिया गया। यह सेना भर्ती पूर्व की तरह पीजी कालेज के मैदान पर होगी। छह दिनों तक चलने वाली इस भर्ती में पूर्वांचल के 12 जिलों को शामिल किया गया है, जिसमें गाजीपुर, वाराणसी, जौनपुर, बलिया, गोरखपुर, मिर्जापुर, मऊ, चंदौली, देवरिया, आजमगढ़, सोनभद्र तथा भदोही को शामिल किया गया है। अंतिम दिन 18 फरवरी को मिर्जापुर की भर्ती होगी। इसी दिन वाराणसी, मऊ, देवरिया, भदोही, सोनभद्र, चंदौली तथा आजमगढ़ के युवकों के लिए सिर्फ सैनिक तकनीकी नर्सिगिं सहायक/ वेटरनरी पद पर ही भर्ती होगी।
विज्ञापन

जिले में सेना भर्ती का यह तीसरा मौका है। इससे पहले यहां पर दो बार सेना भर्ती सकुशल संपन्न हो चुकी है। इस बार भर्ती को लेकर जो कवायद शुरू हुई, वह फाइनल नहीं हो सकी। इसलिए बीते नंबवर माह में भर्ती नहीं हो सकी। शुक्रवार को क्षेत्रीय भर्ती बोर्ड वाराणसी के कर्नल विनीत प्रभात यहां पहुंचे। इसके बाद कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी में जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह पटेल, एसपी डा. उमेश चंद्र श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में सेना भर्ती के लिए बैठक शुरू हुई। कर्नल की ओर से जिलाधिकारी को सेना भर्ती का कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। बैठक में गहन विचार-विमर्श के बाद सेना भर्ती के लिए गोराबाजार स्थित पीजी कालेज के ही मैदान को चुना गया।  साथ ही सेना भर्ती मेला 13 से 18 फरवरी तक आयोजित करने का कार्यक्रम तय कर दिया। पूर्व में भी दो बार हुई सेना भर्ती पीजी कालेज के ही मैदान में आयोजित की गई थी। कर्नल ने बताया कि जिला पुलिस प्रशासन से सेना भर्ती की अनुमति प्राप्त हो गई है और भर्ती प्रक्रिया के लिए सभी कार्यक्रम तय कर दिए गए हैं। कड़ी सुरक्षा और सुचिता के बीच यह सेना भर्ती संपन्न कराई जाएगी। पीजी कालेज के मैदान में सीसी कैमरे की जद में समस्त भर्ती प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी। दलालों पर शिकंजा कसने के लिए खुफिया अफसर भी पैनी नजर रखेंगे। बैठक में डीएम, कर्नल, एसपी के साथ ही एडीएम मुरलीधर मिश्र,  सेना के मेडिकल आफीसर मेजर बीके ब्रह्माख् सेना के नायब  सूबेदार चंदर, सीएमओ डा.एमपी सिंह, सदर एसडीएम एके सिंह, सीओ सिटी कमल किशोर मौजूद थे। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed