फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Friend murdered due to illicit relationship with wife

पत्नी से अवैध संबंध होने पर दोस्त ने किया कत्ल

Wed, 15 Apr 2020 10:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
Friend murdered due to illicit relationship with wife
बहरियाबाद। थाना क्षेत्र के लारपुर गांव के जोलबगिया कब्रिस्तान के पश्चिम तरफ खेत में बीते दिनों हत्या कर फेंके गए शव की घटना के तीसरे दिन ही हत्यारोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया। घटना के पीछे यह बात सामने आई है कि पत्नी से अवैध संबध में दोस्त ने ही दोस्त को मौत के घात उतारा था। पुलिस ने अभियुक्त का चालान कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के लारपुर गांव निवासी दिनेश दुबे का पुत्र प्रदीप दुबे (28) सोमवार की देर शाम घर से चाय पीकर निकला था। मंगलवार की सुबह जोलबगिया कब्रिस्तान के पश्चिम तरफ उसके ही खेत में प्रदीप की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर फेंका गया शव मिला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। इस मामले में मृतक के पिता ने अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। हत्यारों की तलाश में जुटी पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरु कर दिया था। इसी क्रम में बुधवार की सुबह हरतरा चट्टी पर थानाध्यक्ष इसी गांव निवासी अजय यादव को गिरफ्तार कर थाना ले आए।
विज्ञापन

इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार यादव ने बताया कि पूछताछ में अभियुक्त अजय ने बताया कि मृतक प्रदीप उसका दोस्त था। उसका मेरी पत्नी से अवैध संबंध था। मैंने कई बार उसे समझाया था कि वह ऐसा न करे, लेकिन वह नहीं मान रहा था। इस कारण मैं उसे कब्रिस्तान के बगल में स्थित खेत की तरफ ले गया। वहां भी मैंने उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन उसने उल्टा जवाब दिया। इस पर आवेश में आकर मैने कुल्हाड़ी से उसके सिर पर प्रहार कर हत्या कर दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि अभियुक्त की निशानदेही पर कब्रिस्तान के पास सूखे ठकुरी कुआं से रक्त रंजित कुल्हाड़ी एवं घटना के समय पहनी टी-शर्ट जिस पर खून के छींटे थे, बरामद किया। संबंधित धाराओं में अभियुक्त का चालान कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed