फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Fraud by posing as a policeman, extorted Rs 30,000, case registered

Ghazipur News: पुलिस बनकर की ठगी, ऐंठ लिए 30 हजार, केस दर्ज

Mon, 09 Sep 2024 01:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Sep 2024 01:54 AM IST
विज्ञापन
Fraud by posing as a policeman, extorted Rs 30,000, case registered
गाजीपुर। साइबर ठगों ने पुलिस बनकर दुष्कर्म के केस से हटाने के नाम पर 30 हजार रुपये ऐंठ लिए। पीड़ित ने मामले में शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। शिवनगर मिश्रौलिया जल निगम रोड रौजा निवासी ओम प्रकाश राय की तहरीर के मुताबिक एक जून की शाम साढ़े तीन बजे उनके पास फोन आया। फोन करने वाले ने कहा है वो पुलिस स्टेशन से है। आपके बेटे को किसी ने झूठे दुष्कर्म के केस में फंसाया है। आरोप है कि फोन करने वाले ने बेटे को छोड़ने के लिए 70 हजार रुपये की मांग की। साइबर ठगों की बातों में ओम प्रकाश फंस गए और वे बिना कुछ सोचे-समझे बेटे को बचाने के लिए तैयार हो गए। फोन करने वाले ने तीन मोबाइल नंबर दिए जो यूपीआई से लिंक है। इन नंबरों पर चार बार में 30 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। बाद में उन्हें साइबर क्राइम के शिकार होने की जानकारी हुई। ओमप्रकाश ने उसी रात करीब 10 बजे आनलाइन शिकायत दर्ज कराई। 30 जून को नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल से मेसेज मिला कि 25 हजार रुपये होल्ड हो गया है। पीड़ित पैसे वापस मिलने का इंतजार करता रहा लेकिन काफी दिन बाद भी रुपये नहीं मिले तो उसने साइबर सेल गाजीपुर से शिकायत की। उसे वहां सुझाव दिया गया कि आप मुकदमा दर्ज करा लें। शहर कोतवाल दीन दयाल पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed