{"_id":"66d4e53dc8deec7268079d06","slug":"four-wards-will-be-operated-with-25-beds-each-100-patients-can-be-admitted-ghazipur-news-c-313-1-svns1020-119819-2024-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: 25- 25 बेड के संचालित होंगे चार वार्ड, भर्ती हो सकेंगे 100 मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: 25- 25 बेड के संचालित होंगे चार वार्ड, भर्ती हो सकेंगे 100 मरीज
विज्ञापन
गाजीपुर। महर्षि विश्वामित्र स्वशासी राजकीय मेडिकल कालेज के नवनिर्मित अस्पताल में 25- 25 बेड के चार वार्ड संचालित होंगे। ऐसे में अब 100 मरीज आसानी से भर्ती हो सकेंगे। लंबे समय से बाधक बने विद्युत सप्लाई की दिक्कत समाप्त हो चुकी है। एक सप्ताह में इन नए वार्डों के संचालन को लेकर मेडिकल कालेज प्रशासन ने ताकत झोंक दी है। अब 200 बेड के पुरुष अस्पताल व नवनिर्मित अस्पताल 100 बेड को मिलाकर बेड की संख्या 300 पहुंच गई है।
करीब एक वर्ष पूर्व बनकर तैयार 300 बेड के नवनिर्मित अस्पताल में ओपीडी, दवा वितरण और पर्ची काउंटर का संचालन तो शुरू हो गया। जबकि वार्डों का संचालन नहीं हो सका। वजह विद्युत कनेक्शन को लेकर दिक्कत सामने आ रही थी। ऐसे में ओपीडी, दवा वितरण और पर्ची काउंटर के कक्षों तक 200 बेड के पुरुष अस्पताल से विद्युत कनेक्शन लिया गया था। विद्युत कनेक्शन की समस्या समाप्त होने के बाद मेडिकल काॅलेज प्रशासन ने 100 बेड की खरीदारी की प्रक्रिया पूरी कर ली है। पहले चरण में 25- 25 बेड के चार बेड के संचालन को लेकर कार्य शुरू कर दिया गया है। चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मियाें की शिफ्टवार ड्यूटी लगाने को लेकर सूची तैयार हो रही है।
एक सप्ताह के अंदर नवनिर्मित 300 बेड के अस्पताल में 25- 25 बेड के चार वार्ड का संचालन शुरू हो जाएगा। तैयारियां पूरी हो गईं हैं। इसके बाद 200 बेड की खरीदारी कर अन्य वार्डों का संचालन भी होगा। -प्रो. आनंद मिश्रा, मेडिकल कालेज