{"_id":"5f4e738c8ebc3e54d065087e","slug":"four-soldiers-including-the-inspector-line-up-ghazipur-news-vns544725014","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी ने दारोगा समेत चार सिपाहियों को किया लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसपी ने दारोगा समेत चार सिपाहियों को किया लाइन हाजिर
विज्ञापन
दिलदारनगर। थाना क्षेत्र के एक गांव में तीन दिन पहले दबिश देने पहुंची पुलिस टीम द्वारा फल विक्रेता से मारपीट करने और महिलाओं से दुर्व्यवहार के मामले में एसपी ने मंगलवार को एसआई समेत चार पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है। एसपी ग्रामीण और सीओ द्वारा जांच रिपोर्ट सौंपने के बाद हुई कार्रवाई से पुलिस कर्मियों में जहां खलबली मची हुई है।वहीं एसपी द्वारा त्वरित कार्रवाई की क्षेत्रीय लोगों ने सराहना भी की है।
मालूम हो कि बीते 29 अगस्त की रात गाय काटने की सूचना पर पुलिस दबिश देने के लिए सलीम कुरैशी के घर पहुंची थी।इसी दौरान पुलिसकर्मियों पर सलीम के साथ मारपीट कर घायल करने के बाद पाकेट से 20 हजार रुपये लेने का आरोप लगे थे। परिजनों ने आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक को सूचना दी थी। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सीओ जमनिया द्वारा जांच किया जा रहा है। इस दौरान सीओ ने घायल सलीम की पुत्री सहित अन्य सदस्यों से लिखित बयान लिया तथा जगह-जगह गिरे ब्लड और घर में छूटे पुलिसकर्मियों के चप्पल और माक्स को भी देखा था। वहीं बीते 31 अगस्त को एसपी ग्रामीण अनिल कुमार झा भी पहुंचे और पीडि़तों से घटना की जानकारी ली थी। इधर रिपोर्ट मिलने के बाद एसपी ने थाने में तैनात उपनिरीक्षक संदीप कुमार, कांटेबल विनीत कुमार यादव, राजू कुमार और कुंदन कुमार को लाइन हाजिर कर दिया। पुलिस अधीक्षक की इस कार्रवाई से विभाग कर्मचारियों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।
दिलदारनगर। पीडि़त परिवार से मिलने के लिए पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सिंह के प्रतिनिधि मन्नू सिंह पहुंचे। उन्होंने घटना की जानकारी लेने के साथ परिजनों को हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया। इस दौरान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि एहसान अहमद, बबलू खा, राजेश यादव, बेचन खां मौजूद रहे। वहीं बहुजन समाज पार्टी के पदाधिकारी परवेज खान ने भी पीडि़त परिवार से मुलाकात कर मदद का आश्वासन दिया।