फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Four persons including absconding quack accused of death of pregnant woman arrested

Ghazipur News: प्रसूता की मौत के आरोपी फरार झोलाछाप सहित चार गिरफ्तार

Thu, 03 Apr 2025 11:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Apr 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
Four persons including absconding quack accused of death of pregnant woman arrested
शादियाबाद थाना के कस्बा कोईरी स्थित एक निजी अस्पताल में झोलाछाप के आपरेशन में लापरवाही बरतने से अधिक रक्तस्राव के चलते कुछ दिन पूर्व एक प्रसूता की मौत हो गई थी। मृतका के ससुर की तहरीर पर मुकदमा दर्जकर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। बृहस्पतिवार को पुलिस ने झोलाछाप , उसकी पत्नी सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद विधिक कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष श्यामजी यादव ने बताया कि कुछ दिन पूर्व कस्बा कोईरी स्थित निजी अस्पताल के झोलाछाप कर्मियों ने गुरैनी गांव निवासी कांताराम की पुत्रवधू कंचन भारतीय का ऑपरेशन किया था। अधिक रक्तस्राव के चलते प्रसूता की मौत हो गई थी। कांतराम की तहरीर पर मुकदमा दर्जकर आरोपियों की तलाश की जा रही थी। आरोपी झोलाछाप चिकित्सक सैदपुर कोतवाली के सिकंदरा निवासी धर्मेंद्र कुमार यादव, उसकी पत्नी मनीषा यादव, सरायमनिकराज गोलवापार निवासी अजीत यादव उर्फ गोलू और महरूमपुर निवासी अजय यादव को शादियाबाद कस्बी से गिरफ्तार कर लिया गया। घटना के बाद से ही सभी अस्पताल बंदकर फरार चल रहे थे। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही थी, लेकिन सफलता नहीं मिल रही थी। मुखबिर की सूचना पर आरोपियों को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed