Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   four people died due to electric shock in Ghazipur mourning continues on second day

UP: 20 साल से जिसका डर था, वही हुआ, गाजीपुर में करंट से चार लोगों की हुई थी माैत; दूसरे दिन भी मातम

Thu, 22 May 2025 08:03 PM IST
अमन विश्वकर्मा अंकुर शुक्ला, अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अंकुर शुक्ला, अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 22 May 2025 08:03 PM IST
सार

यूपी के गाजीपुर में बाबा काशीदास के पूजन का माहाैल उस वक्त मातम में बदल गया था जब करंट लगने से चार लोगों की माैत हो गई। वहीं, तीन लोगों की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। सीएम योगी और ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने इस घटना पर अपनी संवेदना जताई है।

विज्ञापन
four people died due to electric shock in Ghazipur mourning continues on second day
दर्दनाक हादसे के बाद विलाप करतीं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजीपुर के नरवर गांव के लोगों को पिछले दो दशक से जो डर सता रहा था, आखिरकार वही हो गया। हादसे ने व्यवस्थाओं की बात करने वाले हाकिमों को भी कटघरे में खड़ा कर दिया है। जिस जगह हादसा हुआ वहां से चार लाख वोल्ट की लाइन गुजरी है, जिसके नीचे खड़े होने में भी लोगों को डर लगता है।

विज्ञापन


बारिश के दिन में जिस तार के नीचे लोग छतरी तक लेकर जाने से डरते हैं, वहां बिना अनुमति के इतना बड़ा आयोजन हो रहा था। हैरानी की बात यह कि इससे प्रशासन अनजान बना रहा।
विज्ञापन


एचटी लाइन हादसे में मृत सिपाही रविंद्र यादव उनके छोटे भाई गोरख यादव (20) और अमन यादव के घर जाने वाले रास्ते से गुजरा है। ग्रामीणों के मुताबिक, दो दशक पहले से गुजरे इस तार से विद्युत आपूर्ति मऊ जिले में होती है, जिसके नीचे इस समय भी खड़े होने में डर लगता है। बारिश के दिनों में यह डर इस कदर बढ़ जाता है कि लोग छाता लेकर भी गुजरने से डरते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

four people died due to electric shock in Ghazipur mourning continues on second day
इसी तार में उतरा था करंट और मऊ स्थित अस्पताल में पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

इसी बीच, पंथी सुरेंद्र यादव ने अपने घर के बगल खेत में काशीदास बाबा का पूजन का निर्णय लिया। पिछले गई दिनों से तैयारी चल रही थी। केले और बांस से पूजा का मंडप बनाया गया था। एक बड़े बांस पर धार्मिक झंडा लगाया गया था। रात में ही उसे खड़ा कर दिया गया था, लेकिन सुबह पंथी सुरेंद्र यादव ने कहा कि झंडे में आम का पल्लव नहीं लगा है, जिसे लगाना होगा। ऐसे में आम का पल्वल लगाने के लिए हरे बांस को फिर उखाड़ा गया।



इसके बाद उसे खड़ा किया जा रहा था तभी हरे बांस को ऊपर से गुजरे हाईवोल्टेज करंट ने खींच लिया। वहां, मौजूद पिपनार निवासी रंजीत कुमार के मुताबिक, सात लोग करंट की चपेट में आ गए। हादसे के समय उस समय वहां लगभग 300-400 लोग मौजूद थे। लोग इधर-उधर भागने लगे। कुछ लोगों ने सूखे डंडे से हरे बांस को हाईटेंशन तार से हटाया। फिर लाइनमैन को फोन कर सप्लाई बंद कराई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed