फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Four killer of Shikshamitra arrested

शिक्षामित्र के चार हत्यारोपी गिरफ्तार

Thu, 10 Nov 2022 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Nov 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Four killer of Shikshamitra arrested
नगर कोतवाली के जंजीरपुर गांव में चार दिन पूर्व रास्ते के विवाद को लेकर शिक्षामित्र की लाठी-डंडे से पीटकर हुई हत्या के मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार को नामजद चार हत्यारोपियों को महराजगंज रेलवे क्रासिंग के पास स्थित मड़ई से धर-दबोचा। आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त डंडा भी बरामद किया गया। पूछताछ के बाद चारों का चालान कर दिया गया।
विज्ञापन

जंजीरपुर गांव में दो पक्षों में रास्ते को लेकर कई बार आपस में मारपीट हो चुकी थी। बीते सात नवंबर की देर शाम अशद रजा (52) मकान से सटे शौचालय गए थे। वहां से वह वापस लौट रहे थे। इधर पहले घात लगाए दूसरे पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया था। घटना में वह गंभीर रूप से घायल होकर अचेतावस्था में गिर गए थे। इधर शोर मचाते हुए परिवार के लोग जब-तक घटना स्थल पर पहुंचते आरोपी मौके से फरार हो गए थे।
विज्ञापन

परिजन उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए और घटना की जानकारी पुलिस को दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन करने में जुट गई थी। इधर हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी रेफर कर दिया था। जहां इलाज के दौरान आठ नवंबर को उनकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में मृतक के पुत्र ने छह लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस टीम ने हत्यारोपी शिवम चौबे, राजेश विश्वकर्मा, बुलबुल चौबे उर्फ उपेंद्र और आकाश तिवारी को महराजगंज रेलवे क्रासिंग स्थित एक मड़ई से धर-दबोचा। साथ ही हत्या में प्रयुक्त दो लाठी भी बरामद किया गया। इस संबंध में कोतवाल तेज बहादुर सिंह ने बताया कि चार नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed