फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Four injured with stabbing

चाकू से वार कर चार को किया घायल

Fri, 14 Feb 2020 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Four injured with stabbing
बिरनो। थाना क्षेत्र के गन्नापुर गांव में स्थित एक सर्विस सेंटर पर किसी बात के बहस को लेकर हुए विवाद में एक युवक ने चाकू मारकर चार लोगों को घायल कर दिया। पुलिस ने हमलावर युवक को गिरफ्तार कर लिया। घायलों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया। क्षेत्र के गन्नापुर गांव में स्थित एक सर्विस सेंटर पर किसी बात के बहस को लेकर युवकों में विवाद हो गया। मामला बढ़ गया और मारपीट शुरु हुई। एक युवक ने चाकू वार कर गन्नापुर गांव निवासी अनिल कुमार (20), श्रवण कुमार (18), अशोक कुमार (17), उमेश कुमार (21) को घायल कर दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाई। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक राजू कुमार ने बताया कि हमला करने वाले युवक को चाकू के साथ हिरासत में ले लिया गया है। घायलों का उपचार चल रहा है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई प्रारंभ करते हुए हमलावर युवक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed