फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Four injured including a woman shopkeeper in a fight

मारपीट में महिला दुकानदार समेत चार घायल

Thu, 30 Jul 2020 10:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
Four injured including a woman shopkeeper in a fight
दुल्लहपुर। थाना क्षेत्र के छपरी नहर के पास बुधवार की देर शाम पुराने विवाद को लेकर हमलावरों ने एक महिला दुकानदार पर हमला कर दिया। बीच-बचाव करने गए पति एवं दो पुत्रों को भी लोग पीटकर घायल कर दिए। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन

इलाके के मलिकपुरा गांव निवासी घनश्याम यादव का छपरी नहर के पास जनरल स्टोर की दुकान है, जहां उनकी पत्नी सविता देवी बैठती हैं। रोज की तरह वह शाम में अपने दुकान पर बैठी थी। तभी मैहर गांव के कुछ मनबढ़ वहां पहुंचे और महिला को लाठी-डंडे से मारने-पीटने लगे। शोर सुनकर महिला का पति घनश्याम यादव, पुत्र शैलेश यादव व आकाश यादव बीच बचाव करने पहुंचे। हमलावरों ने उनको भी लाठी डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। इस घटना में पुत्र शैलेश यादव का सिर फट गया। सीओ भुड़कुड़ा राजीव द्विवेदी ने बताया कि पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। धर-पकड़ के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed