फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Four doctors and X-ray technician found absent, salary stopped

Ghazipur News: अनुपस्थित मिले चार डॉक्टर और एक्स-रे टेक्नीशियन, रोका वेतन

Fri, 28 Feb 2025 11:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
Four doctors and X-ray technician found absent, salary stopped
सीएमओ डाॅ. एसके पांडेय ने शुक्रवार को करंडा, जमानिया पीएचसी और बरूईन सीएचसी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अनुपस्थित मिले चार डॉक्टर और एक एक्स-रे टेक्नीशियन का वेतन रोक दिया। साफ-सफाई की अव्यवस्थाओं पर प्रभारी की क्लास लगाई। साथ ही व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

सीएमओ डाॅ. सुनील पांडेय टीम के साथ शुक्रवार को करंडा सीएचसी पहुंचे। उपस्थिति पंजिका पर हस्ताक्षर बनाकर गायब एक्स-रे टेक्नीशियन गुंजन जायसवाल नदारद थे। वहीं डाॅ. अनुपम, डाॅ. शशि कुमारी, डाॅ. सलोनी यादव नदारद मिलीं। साफसफाई संतोष जनक न मिलने पर अधीक्षक को फटकार लगाते हुए तीन दिन के अंदर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने का निर्देश दिया। इसके बाद टीम जमानिया पीएचसी पहुंची। जहां रजिस्टर के अलावा अन्य जानकारी ली गई। इसके बाद बरूईन सीएचसी पहुंचे। जहां तैनात महिला विशेषज्ञ डाॅ. पूनम यादव अनुपस्थित मिलीं। सीएमओ ने उनका वेतन बाधित करते हुए स्पष्टीकरण का निर्देश दिया। इस कार्रवाई से स्वास्थ्य कर्मियों में हड़कंप मचा हुआ है। सीएमओ ने बताया कि चार चिकित्सक और एक एक्स-रे टेक्नीशियन का वेतन रोककर स्पष्टीकरण मांगा गया है। जबाव संतोष जनक न मिलने पर कार्रवाई के लिए शासन को पत्र भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed