{"_id":"6aa5a86fbdb731d68c0e7e07","slug":"waste-to-be-collected-from-households-in-1238-gram-panchayats-survey-of-waste-pickers-to-be-conducted-ghazipur-news-c-313-1-gzp1001-160032-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: 1238 ग्राम पंचायतों में घरों से उठेगा कचरा, कूड़ा बीनने वालों का होगा सर्वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: 1238 ग्राम पंचायतों में घरों से उठेगा कचरा, कूड़ा बीनने वालों का होगा सर्वे
विज्ञापन
भीमापार स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पास सड़क किनारे लगा कूड़े का ढेर। संवाद
गाजीपुर। शहरों की तरह अब गांवों में कूड़े को अलग-अलग करने के लिए एक सर्वेक्षण कराया जाएगा। इसके तहत पंचायती राज विभाग कूड़ा बीनने वालों की डिजिटल कुंडली तैयार कराएगा। इससे एक क्लिक से पता चल सकेगा कि कूड़ा बीनने वालों की संख्या कितनी है, वह कहां के रहने वाले हैं और उनके परिवार में कौन-कौन सदस्य हैं।
इसके बाद उनका पूरा ब्योरा नमस्ते योजना पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। इस पूरी कवायद के दो उद्देश्य हैं, पहला उनके बारे में पूरी जानकारी रहेगी, दूसरा नगर निकाय की तर्ज पर जिले के 1238 ग्राम पंचायतों में डोर-टू-डोर सफाई व्यवस्था को लागू करने की तैयारी की जा सकेगी।
इसके लिए पंचायती राज विभाग तैयारियों में जुटा है। साथ ही जिले के ग्रामीण इलाकों में कार्यरत सफाई कर्मियों का विवरण भी नमस्ते योजना पोर्टल पर फीड किया जाएगा। किस गांव में कितनी-कितनी संख्या में सफाईकर्मी कार्यरत हैं। इसकी पूरी जानकारी नमस्ते योजना पोर्टल पर होगी। इससे गांवों की साफ-सफाई व्यवस्था में पारदर्शिता लाने का हिस्सा माना जा रहा है। साथ ही सफाईकर्मियों की जवाबदेही तय करने में भी आसानी रहेगी। जिले में 3298 सफाईकर्मी कार्यरत हैं।