फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Resolved to oust the BJP from power in 2027.

Ghazipur News: 2027 में भाजपा को सत्ता से बाहर करने का लिया संकल्प

Sun, 13 Sep 2026 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Resolved to oust the BJP from power in 2027.
बेटाबर गांव में पीडीए की बैठक में बोलते सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव। संवाद
जमानिया। ब्लॉक के बेटावर कलां गांव में शनिवार को समाजवादी पार्टी द्वारा पीडीए जन चौपाल एवं संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान पार्टी नेताओं ने भाजपा सरकार पर कड़ा प्रहार करते हुए 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता से बेदखल कर अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व पूर्व विधायक आरएस कुशवाहा ने कहा कि भाजपा सरकार के 10 साल पूरे होने को हैं, लेकिन यह रोजगार, महंगाई, जनहित, भ्रष्टाचार नियंत्रण और कानून-व्यवस्था के मोर्चे पर पूरी तरह विफल रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने की अपील की। सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने भाजपा पर धर्म और संप्रदाय के नाम पर समाज को बांटने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अध्यक्षता श्याम नारायण कुशवाहा और संचालन रजनीकांत यादव ने किया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक उमाशंकर कुशवाहा, कन्हैया लाल विश्वकर्मा, झिल्लू यादव, संतोष कुशवाहा आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed