फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Pharmacy student interning at CHC struck and killed by Bolero

Ghazipur News: सीएचसी में इंटर्नशिप कर रहे फॉर्मेसी के छात्र को बोलेरो ने मारी टक्कर, मौत

Sun, 13 Sep 2026 12:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Pharmacy student interning at CHC struck and killed by Bolero
सड़क हादसे में मृतक अमन कुमार की फाइल फोटो। स्रोत- परिजन
जखनिया। भुड़कुड़ा कोतवाली के जाही देवका गांव के पास शुक्रवार की देर शाम बोलेरो के धक्के से बाइक सवार अमन कुमार (28) की मौत हो गई।
विज्ञापन

वह डीफार्मा करने के बाद जखनिया सीएचसी पर इटर्नरशिप कर रहे थे। वह सीएचसी से घर जा रहे थे। कोतवाल धर्मेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि हथियाराम गांव निवासी अमन कुमार जखनिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से देर शाम घर वापस जा रहे थे। जखनिया रायपुर मार्ग स्थित जाही देवका गांव के पास तेज अनियंत्रित बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे अमन गंभीर रूप से घायल हो गए।
आसपास के लोगों ने उन्हें उपचार के लिए सीएचसी जखनिया पहुंचाया। जहां से चिकित्सकों ने उपचार के लिए मेडिकल काॅलेज अस्पताल रेफर कर दिया।
परिजन उन्हें अस्पताल लेकर जा रहे थे, तभी युवक की रास्ते में ही मौत हो गई। कोतवाल ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed