{"_id":"64fe0ac2bf5c1955e5028296","slug":"four-detained-in-case-of-attempt-to-convert-ghazipur-news-c-313-1-svns1020-3364-2023-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: धर्मांतरण कराने के प्रयास के मामले में चार हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: धर्मांतरण कराने के प्रयास के मामले में चार हिरासत में
विज्ञापन
काफी मात्रा में पुस्तक, स्टिकर सहित प्रचार सामग्री बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
नंदगंज। थाना क्षेत्र के सइचना गांव में रविवार को प्रार्थना सभा में धर्मांतरण का मामला प्रकाश में आया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिलाओं सहित चार लोगों को हिरासत में लिया है और पूछताछ की। मौके से काफी मात्रा में धार्मिक पुस्तक, स्टिकर, हैंडबिल, आई कार्ड सहित प्रचार संबंधित सामान भी बरामद हुए। देर शाम तक मामले में कोई मुकदमा दर्जकर नहीं किया गया था।
बीते दिनों जिले के कई स्थानों पर धर्मांतरण का मामला प्रकाश में आ रहा है। इसी क्रम में सइचना गांव में प्रार्थना-सभा के नाम धर्मांतरण की शिकायत पर पहुंची पुलिस ने प्रचार सामग्री बरामद करने के साथ मौके से चर्च के एक पास्टर और तीन महिलाओं को पकड़कर थाने ले आई।
जहां उनसे पूछताछ करने के साथ जांच शुरू कर दी, लेकिन देर शाम तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि जांच चल रही है। जल्द ही ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई होगी। संवाद