फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Four bearings of joint number 10 and 12 of Hamid Setu changed

हमीद सेतु के ज्वाइंटर नंबर 10 व 12 के चार बेयरिंग बदले, डीएम ने की संयम बरतने की अपील

Wed, 11 Nov 2020 11:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2020 11:20 PM IST
विज्ञापन
Four bearings of joint number 10 and 12 of Hamid Setu changed
करीमुद्दीनपुर थाने के पखनपुरा के पास बनकर तैयार पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे। - फोटो : GHAZIPUR
गाजीपुर/सुहवल। हमीद सेतु पर आवागमन प्रतिबंधित होने से लोगों को काफी समस्या हो रही है। परेशानी को देखते हुए डीएम एमपी सिंह ने वीडियो के जरिए खेद जताया है। साथ ही जनपदवासियों से सेतु की मरम्मत तक संयम बरतने की अपील की है। कहा कि सेतु पर मरम्मत का कार्य तेजी से चल रहा है। दरार आए दोनों ज्वाइंटर नंबर 10 एवं 12 की चारो बेयरिंग बदली जा चुकी है। डीएम ने कहा कि हमीद सेतु के दोनों तरफ 12 नवंबर को हाइटगेज बैरियर लगाए जाएंगे। भारी वाहनों के आवागमन पर अगले आदेश तक रोक रहेगी।
विज्ञापन

वीर अब्दुल हमीद सेतु की मरम्मत का कार्य तीसरे दिन भी युद्धस्तर पर जारी रहा। हाइड्रोलिक प्रेशर जैक मशीन से टापअप स्पैन की लिफ्टिंग के बाद चार प्लेट नुमा बेयरिंग शिफ्ट की गई। सुकून की बात रही कि दो पहिया वाहनों का संचालन जारी है। दोनों तरफ हाइटगेज बैरियर भी लगाने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। ओवरलोड वाहनों का इतना दबाव है कि पूर्व में लगाए गए प्लेट नुमा बेयरिंग के टूट गई थी। बहरहाल काम पूरा होने के बाद उसमें प्लेट नुमा बेयरिंग को शिफ्ट कर दिया गया, इसके बाद ब्रेक किए गए स्पैन को समतल किया जाएगा। उधर जिलाधिकारी ने वीडियो जारी कर लोगों से मरम्मत तक संयम बरतने की अपील की। डीएम ने कहा कि मरम्मत के बाद पुल को जल्द ही खोला जाएगा। इंजीनियर पराग पटेल ने कहा कि मरम्मत कार्य 13 नवंबर तक हरहाल में पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed