फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Four arrested for murder of old man, knife recovered

वृद्ध की हत्या के चार नामजद गिरफ्तार, चाकू बरामद

Tue, 08 Feb 2022 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Four arrested for murder of old man, knife recovered
मुहम्मदाबाद। कोतवाली के तमलपुरा गांव स्थित महादेवा मंदिर के पहले रामचबूतरे के पास से पुलिस टीम ने मंगलवार को वृद्ध की गला रेतकर की गई हत्या में शामिल चार हत्यारोपियों को धर-दबोचा। साथ ही हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया गया। पूछताछ के बाद चालान कर दिया गया।
विज्ञापन

मालूम हो कि तमलपुर गांव निवासी अच्छेलाल निषाद उर्फ (65) घर में अकेले थे। पुलिस ने बताया कि बीते छह फरवरी की रात उनकी गला रेतकर हत्यारों ने हत्या कर दी थी। इस मामले में मृतक के पुत्र सुनील ने मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस नामजद आरोपियों को दबोचने में जुटी हुई थी।मुखबिर की सूचना पर तमलपुर गांव स्थित महादेवा मंदिर के पहले रामचबूतरे से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में नामजद आरोपियों ने अपना नाम प्रवीण कुमार, राजकुमार, राजनारायण और नवीन कुमार निवासी तमलपुरा बताया। पूछताछ के दौरान हत्यारोपी नवीन कुमार यादव की निशादेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया गया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार मिश्र ने बताया कि चारों नामजद हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed