फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Former MP Brij Bhushan Sharan Singh statement

Ghazipur News: पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह का बयान, राहुल गांधी का नाम ही विवाद है, ये कांग्रेस का दुर्भाग्य

Thu, 15 May 2025 08:22 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Thu, 15 May 2025 08:22 PM IST
सार

दर्शन पूजन करने पहुंचे पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनका नाम ही विवाद है। बोले अभी पूर्ण युद्ध विराम हुआ नहीं और किंतु परंतु शुरू हो गया। बोले पहले के भारत और आज के भारत में फर्क है। इन्होने कहा कि जो किसी ने सोचा नहीं था वो काम किया है।
 

विज्ञापन
Former MP Brij Bhushan Sharan Singh statement
बृजभूषण शरण सिंह, पूर्व सांसद - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

विज्ञापन


गोंडा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने बृहस्पतिवार को ब्लाक क्षेत्र में स्थित सिद्धपीठ हथियाराम मठ की सिद्ध देवी बुढ़िया मां का दर्शन-पूजन किया। बुढ़िया मां के दर्शन के बाद हवन-पूजन का कार्यक्रम पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर महंथ भवानीनंदन यति के सानिध्य में वैदिक विद्वान पंडित आमोद प्रकाश पांडेय ने संपन्न कराया।

महामंडलेश्वर ने मां के गौरवशाली नौ सौ वर्ष पुराने इतिहास की जानकारी दी। जानकारी होने के बाद पूर्व सांसद ने अपने को धन्य होते हुए कहा कि इस ग्रामीण क्षेत्र में ऐसा ऐतिहासिक मां का स्थल एवं महामंडलेश्वर का दर्शन कर मैं धन्य हुआ।
विज्ञापन





उन्होंने कहा कि यहां आज मात्र मां के दर्शन के उद्देश्य से वह बिहार से सीधे आ रहे हैं। यह कोई राजनीतिक उद्देश्य नहीं रहा। सिद्धिदात्री मां का दर्शन पाकर अपने को धन्य होते गुरुजी से आशीर्वाद लिया। कहा कि राहुल गांधी का नाम ही विवाद है। यह दुर्भाग्य है कि विपक्ष मजबूत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विपक्ष का काम है कि सरकार को भटकने पर सही राह दिखाए लेकिन राहुल गांधी स्वयं ही विवाद में रहते हैं। पाकिस्तान से तनाव के संबंध में उन्होंने कहा कि हम सरकार के साथ हैं। युद्ध अभी पूर्ण विराम नहीं हुआ। पहले के भारत और आज के भारत में फर्क है।


विपक्षी राफेल का विरोध कर रहे थे लेकिन मोदीजी ने सेना को मजबूत करने का काम किया। इस दौरान उनके साथ ऑल इंडिया कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय सिंह के साथ सिद्धपीठ में अंतरराष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन करवाने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम स्थल को भी परखा और कहा कि मौसम के अनुकूल होने पर जल्द ही अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन करवाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed