फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Foreign birds frolicking on the waves of the Ganga

Ghazipur News: गंगा की लहरों पर अठखेलियां कर रहे विदेशी परिंदे

Thu, 13 Nov 2025 12:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Nov 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Foreign birds frolicking on the waves of the Ganga
सैदपुर गंगा घाट पर मौजूद साइबेरियन सी गल का झुंड। संवाद
औडिहार। सर्दियों की दस्तक के साथ ही सैदपुर क्षेत्र स्थित गंगा नदी पर एक बार फिर विदेशी मेहमानों का आगमन शुरु हो गया है। हजारों किलोमीटर दूर रूस के साइबेरिया से आए साइबेरियन सी गल पक्षियों के झुंड इन दिनों गंगा के जल पर कलरव बिखेर रहे हैं। इनके आगमन से घाटों की रौनक बढ़ गई है और लोग सुबह-शाम इन परिंदों को दाना डालते हुए फोटो और सेल्फी लेने में व्यस्त नजर आ रहे हैं। क्षेत्रीय वन अधिकारी सैदपुर रमेश कुमार मौर्या ने बताया कि इन पछियों की संख्या अभी और बढ़ेगी और हम इनके सुरक्षा के दृष्टिकोण से भी काफी सतर्क हैं ताकि इनके अवैध शिकार को भी रोका जा सके।
विज्ञापन

घाटों पर बढ़ी रौनक, बेसन सेव की बिक्री तेज-सैदपुर के गंगा घाटों पर सुबह और शाम लोगों की अच्छी-खासी भीड़ जुट रही है। लोग अपने बच्चों के साथ पहुंचकर हाथों से इन पक्षियों को बेसन दाल की सेव खिलाते हैं। दुकानों पर यह सेव इन दिनों सबसे ज्यादा बिक रही है।
विज्ञापन

पांच महीने का प्रवास, अप्रैल में होगी वापसी-हर वर्ष की तरह इस बार भी ये प्रवासी पक्षी नवंबर के पहले पखवारे में पहुंचे हैं और लगभग पांच महीने तक यहीं प्रवास करेंगे। अप्रैल के अंत तक तापमान बढ़ने के साथ ये अपने मूल आवास साइबेरिया लौट जाते हैं। वापसी से पहले हजारों की संख्या में ये पक्षी ऊंची गर्म हवाओं पर गोल-गोल चक्कर लगाते हैं और फिर एक साथ उड़ान भरते हुए साइबेरिया की ओर निकल जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

8 हजार किमी का तय करते हैं सफर-साइबेरिया में ठंड के दिनों में तापमान माइनस 50 डिग्री सेल्सियस तक गिर जाता है। बर्फ की मोटी परतों में जीवन असंभव हो जाता है, इसलिए ये पक्षी 8 हजार किलोमीटर से ज्यादा दूरी तय कर हिमालय की ऊंची चोटियों को पार करते हुए भारत पहुंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed