फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   For the five years failed of disturbances

की गड़बड़ी तो पांच वर्षों के लिए ‘फेल’

Mon, 02 Feb 2015 11:15 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Mon, 02 Feb 2015 11:15 PM IST
विज्ञापन
For the five years failed of disturbances

जिले में होने वाली सेना भर्ती को संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने कमर कस

विज्ञापन
ली है। 13 से 18 फरवरी तक अलग-अलग ट्रेडों में विभिन्न जिलों के अभ्यर्थियों की होने वाली भर्ती के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई है। सुरक्षा, शांति व्यवस्था एवं नौजवानों को आने-जाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से मुकम्मल व्यवस्था किए जाने की कवायद शुरू कर दी गई है।


जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह पटेल ने सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित निवर्तन कक्ष में सेना भर्ती के संबंध में की गई समीक्षा में लोक निर्माण विभाग, नगरपालिका, विद्युत, रोडवेज तथा अन्य विभागों को सख्त निर्देश दिया कि सारी व्यवस्थाओं की तैयारी की रूपरेखा कार्यालय में प्रस्तुत कर दी जाए। भर्ती में विभिन्न चौराहों, रोडवेज, रेलवे स्टेशनों पर सीसी कैमरा लगाने की व्यवस्था की गई है, ताकि अभ्यर्थी किसी प्रकार की गड़बड़ी न कर पाएं।

अगर गड़बड़ी करते हुए कोई अभ्यर्थी पाया गया तो अगले पांच वर्षों के लिए सेना में भर्ती के लिए रोक दिया जाएगा। भर्ती के मद्देनजर पीजी कालेज, आरटीआई तथा पुलिस लाइन के पास बैरिकेडिंग की व्यवस्था की जाएगी। जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता को विद्युत की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

कहा कि दौड़ में जो अभ्यर्थी फेल होते है, उनको रोडवेज अथवा रेलवे स्टेशन तक जाने के लिए पीजी कालेज से पर्याप्त ट्रक की व्यवस्था की गई है। इसके बाद पुलिस लाइन में भी अतिरिक्त ट्रक खड़े रहेंगे। बताया कि जिस जिले की भर्ती रहेगी, वहां के अभ्यर्थियों के लिए आने-जाने के रेल तथा बसों की व्यवस्था भी कराई जा रही है। बैठक में पुलिस अधीक्षक डा. उमेशचंद्र श्रीवास्तव, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एमपी सिंह, उपजिलाधिकारी सदर एके सिंह, एआरटीओ बीडी सिंह तथा रोडवेज के अधिकारी सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।


डीएम ने मैदान का किया निरीक्षण
सेना भर्ती के संबंध में समीक्षा करने के बाद जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह पटेल ने एसपी संग आरटीआई मैदान, पुलिस लाइन और पीजी कालेज मैदान का निरीक्षण किया। संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई करने के लिए निर्देश दिया। इस अवसर पर सेना के अधिकारी भी उपस्थित रहे। बताया कि पीजी कालेज में शिकायत कक्ष भी बनेगा। दौड़ के समय किसी भी अभ्यर्थी को किसी प्रकार की शिकायत होगी तो उस केंद्र पर दर्ज करा सकता है। कालेज ग्राउंड में सेना के जवान लगे रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed