फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   For the first time this season, the minimum temperature reached seven degrees Celsius

Ghazipur News: सीजन में पहली बार न्यूनतम तापमान पहुंचा सात डिग्री सेल्सियस

Sun, 18 Jan 2026 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jan 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
For the first time this season, the minimum temperature reached seven degrees Celsius
घने कोहरे के बीच कासिमाबाद चौराहा गोलंबर से लाइट जलाकर गुजरती कार। संवाद
गाजीपुर। सीजन में पहली बार न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस पहुंचा। जनपद का अधिकतम तापमान शनिवार को 20 व न्यूनतम सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 17 जनवरी 2025 को अधिकतम 23.2 व न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस था। आंकड़ों से पता चलता है कि इस बार न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है।
विज्ञापन

सुबह घना कोहरा छाया रहा है। इसके कारण दृश्यता 11 मीटर रही। कोहरे के कारण सड़कों पर वाहनों के रफ्तार पर ब्रेक लगा रहा। वैसे तो सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा, लेकिन कम संख्या में जो चालक निकले थे, वह संभलकर वाहनों को चलाते हुए देखे गए। शहर के बाहर धुंध व कोहरे का असर अधिक देखा गया। सुबह सात बजे के बाद चटख धूप हुई। दोपहर में धूप में थोड़ा तीखापन आने पर राहत मिली। लेकिन शाम, होते ही फिर से गलन व सिहरन का असर देखा गया। आपदा विशेषज्ञ अशोक राय ने बताया कि पहाड़ी क्षेत्रों में जारी बर्फबारी के कारण न्यूनतम पारा लुढ़का है।
विज्ञापन


वायरल बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ी
गाजीपुर। सुबह, शाम और रात ठंड जबकि दोपहर में तीखी धूप का असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। स्थिति यह है कि वायरल बुखार के मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा होता जा रहा है। प्रतिदिन 50 से 60 मरीज उपचार के लिए ओपीडी पहुंच रहे हैं। महर्षि विश्वामित्र स्वशासी राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल के प्राचार्य प्राे. आनंद मिश्रा ने बताया कि मौसम में बदलाव सेहत पर भारी पड़ रहा है। ऐसे में एहतियात और सतर्कता बरतने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed