फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   For the first time in the 1991 elections, BJP won for the first time

वर्ष 1991 के चुनाव में पहली बार भाजपा, पहली बार ही महिला प्रत्याशी जीती

Sat, 05 Feb 2022 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
For the first time in the 1991 elections, BJP won for the first time
सादात। वर्ष 1991 के विधानसभा चुनाव में जिले में पहली बार भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी गाजीपुर जिले में पहली बार जीते। जिले की कुल सीटों में से तीन पर भाजपा प्रत्याशियों को जीत मिली। जनता दल ने इस चुनाव में तीन सीट जीतकर अपने पिछले प्रदर्शन को कायम रखा। एक सीट पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी और दूसरी जनता पार्टी ( एस) के प्रत्याशियों को जीत हासिल हुई।
विज्ञापन

गाजीपुर जिले की राजनीति में वामपंथी दलों की दखल ज्यादा ही थी। वर्ष 1990 में बाबरी विध्वंस के बाद जिले में भारतीय जनता पार्टी का उभार हुआ। वर्ष 1991 के चुनाव में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के टिकट पर मुहम्मदाबाद से अफजाल अंसारी ने लगातार तीसरी बार जीत हासिल की। जहूराबाद सीट से पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्र सिंह ने तीसरी बार विधायक बने। पहले वह कांग्रेस से चुनाव लड़ते थे लेकिन इस बार जनता दल के टिकट पर विधानसभा में पहुंचे थे।
विज्ञापन

दिलदारनगर सीट जीत कर ओम प्रकाश सिंह लगातार दूसरी बार जीतकर विधानसभा में पहुंचे। इससे पहले के दस विधानसभा चुनावों में जिले की किसी सीट से महिला प्रत्याशी को जीत नहीं हुई थी जमानिया से जीतकर विधानसभा में पहुंचने वाली शारदा चौहान पहली महिला विधायक बनीं। वह भाजपा के टिकट पर चुुनाव लड़ रही थीं। दिलदारनगर से जनता दल( एस) के ओम प्रकाश सिंह, गाजीपुर सदर से भाजपा के उदय प्रताप सिंह, जखनिया ( सुरक्षित) से जनता दल के गिरधारी, सादात (सुरक्षित) से जनता दल के गामा राम शास्त्री और सैदपुर से भाजपा के डॉ महेंद्र नाथ पांडेय को विजय मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष 1991 के चुनाव परिणाम की स्थिति
229- जहूराबाद - सुरेंद्र सिंह (जनता दल )
230- मुहम्मदाबाद- अफजाल अंसारी (भाकपा)
231-दिलदारनगर - ओम प्रकाश सिंह(जद-एस )
232- जमानिया - शारदा चौहान ( भाजपा )
233- गाजीपुर - उदय प्रताप सिंह ( भाजपा)
234- जखनिया(अनुसूचित)- गिरधारी( जनता दल )
235- सादात (अनुसूचित) - गामा राम शास्त्री ( जनता दल)
236-सैदपुर - डा. महेंद्र नाथ पांडेय ( भाजपा)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed